लाइव टीवी

13 साल की नाबालिग के साथ पाकिस्तानी शख्स ने किया रेप, आरोपी निकला पीड़िता की मां का प्रेमी

Updated Sep 03, 2020 | 09:45 IST

आगरा से सटे वृंदावन में एक शख्स ने 13 साल की लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता का प्रेमी बताया जाता है जो एक पाकिस्तानी नागरिक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
13 साल की लड़की का रेप

आगरा : 13 वर्षीय एक यूक्रेनियन लड़की के साथ वृंदावन में कथित तौर पर रेप किया गया। आरोप है कि वह अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां के ही साथ रहने वाला एक पाकिस्तानी व्यक्ति जो उसकी मां का लिव-इन-पार्टनर था आरोप है कि उसी ने लड़की के साथ रेप किया है। 25 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी यूएस सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी आनंद कुमार जो प्राइवेट म्यूजिक के क्लासेस लेता था, वह पिछले 8 सालों से टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन में रह रहा था। रिकॉर्ड के मुताबिक उसका वीजा वैलिड है।

लड़की के परिजन भी 10 सालों से इसी शहर में रह रहे हैं। उसके माता-पिता दोनों अलग हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक एक लड़की और एक लड़का अपने पिता के साथ यूक्रेन में रहते हैं। जबकि एक 13 साल की लड़की अपनी मां के साथ वृंदावन में रहती है। उसका बाप कभी-कभी उनसे मिलने भारत भी आया करता है।

31 अगस्त को आरोपी पीड़िता के घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। उसके पिता ने अपनी बेटी के व्हाट्सएप चैट को देखकर इस बात का पता लगाया। उसने पिता को बताया कि उसके साथ रेप किया गया है और इस बारे में उसने पुलिस को खबर कर दी है।

मथुरा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पॉक्सो एक्ट के तहत एक केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और उसका बयान भी जल्द ही रिकॉर्ड किया जाएगा।

पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी ने उस व्यक्ति को घर में इसलिए आने दिया क्योंकि वह उसकी मां का पार्टनर है और वह अक्सर घर आया जाया करता था। उसके साथ ना सिर्फ शारीरिस शोषण हुआ है बल्कि उसका मानसिक शोषण भी हुआ है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।