तस्वीर साभार: PTI
आगरा में कोरोना वायरस के 37 नए केस मिले।
आगरा : उत्तर प्रदेश के शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मरीज सामने आये। जिला प्रशासन के अनुसार इसी के साथ जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या 1841हो गयी। फिलहाल जिले में 283 का उपचार चल रहा है जबकि कुल 1458 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रशासन के अनुसार जिले में इस महमारी से 100 लोगों की जान गयी है। जिले में स्वस्थ होने की दर 79.2प्रतिशत है।