लाइव टीवी

Agra Route Diversion: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, श्रीराम बारात के लिए यातायात में रहेगा बदलाव

Updated Sep 18, 2022 | 19:52 IST

Agra Route Diversion: भगवान श्रीराम की बारात 21 सितंबर को निकलेगी। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इस दिन शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में 21 से 24 सितंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्य बातें
  • भगवान श्रीराम बारात के लिए यातायात में रहेगा रूट डायवर्जन
  • आगरा शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश
  • 21 सितंबर को शहर के बड़े क्षेत्र से गुजरेगी भगवान श्रीराम की बारात

Agra Route Diversion: ताजनगरी आगरा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात 21 सितंबर की शाम को निकाली जाएगी। राम बारात 22 सितंबर को जनकपुरी में पहुंचेगी। राम बारात को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात में आंतरिक और बाहरी डायवर्जन किया गया है। आगरा शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। राम बारात मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था कार्यक्रम खत्म होने तक रहेगी। 22 सितंबर को राम बारात के जनकपुरी पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-19 पर भी वाहनों को रोका जाएगा। जनकपुरी मार्ग पर 21 से 24 सितंबर तक चार दिन वाहनों का आवागमन रूट डायवर्ट किया जाएगा। 

एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खंदारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और स्वामी बाग तिराहा से नगला 'हवेली, दयालबाग सौ फुटा रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज से सभी वाहनों का जनकपुरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज और टूरिस्ट बसों के लिए व्यवस्था 

इसके अलावा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ से आने वाली रोडवेज और टूरिस्ट बसें जिन्हें आईएसबीटी जाना है, वे एनएच-19 से जाएंगी। जिन्हें ईदगाह, बिजलीघर जाना है वे इनर रिंग रोड रमाडा कट से माल रोड होते हुए बालूगंज चौकी के सामने से बिजलीघर पर पहुंचेंगी। सुल्तानपुरा होकर ईदगाह के लिए जाएंगी। फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाली बसें पथौली नहर, बिचपुरी, रुनकता होते हुए एनएच 19 से आईएसबीटी पहुंचेंगी। जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड जाना है, वह पथौली नहर, मलपुरा नहर से रोहता नहर होते हुए ईदगाह बस स्टैंड पर आएंगी। जिन्हें बिजलीघर बस स्टैंड की तरफ जाना है वे पथौली नहर से रोहता नहर चौराहे होते हुए बिजलीघर जाएंगी।

ये रहेगी जनकपुरी के लिए यातायात व्यवस्था

21 सितंबर से 24 सितंबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। सौ फुटा मार्ग दयालबाग पर जनकपुरी सज रही है। 21 सितंबर से 24 सितंबर को कार्यक्रम खत्म होने तक खंदारी बाईपास चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दयालबाग इंजीनियर कॉलेज की ओर से भी वाहन सौ फुटा मार्ग पर नहीं आएंगे। दयालबाग रोड, स्वामीबाग तिराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग रोड, नगला बूढ़ी, नगला हवेली से सभी तरह के वाहनों की जनकपुरी की ओर एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भगवान टॉकीज चौराहा से खंदारी चौराहा तक सर्विस रोड पर भारी वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी।

बाहरी यातायात की ऐसे रहेगी व्यवस्था

21 सितंबर की रात 11 बजे महानगर में नो एंट्री रहेगी। 21 सितंबर को एनएच 19 पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा। 22 सितंबर को रामबारात के जनकपुरी पहुंचने के समय वाटर वर्क्स से खंदारी बाईपास चौराहे के बीच यातायात कुछ देर के लिए बंद होगा। ग्वालियर से मथुरा की तरफ जाने वाले भारी वाहन ककुआ मोड़ से दक्षिणी बाईपास होकर एनएच-19 पर जाएंगे। जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे। जयपुर से मथुरा जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से रैपुरा जाट होते हुए एनएच-19 पर पहुंचेंगे। यमुना किनारे मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एनएच-19 पर खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड़ पर सभी भारी वाहनों का 21 से 25 सितंबर तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।