लाइव टीवी

Agra Ritika Murder Case: आगरा में फैशन ब्लॉगर की हत्या का मामला, सामने आई यह चौंकाने वाली बात

Updated Jun 26, 2022 | 17:59 IST

Agra Ritika Murder Case: आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वारदात से दो दिन पहले रितिका ने अपनी मां को फोन किया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आगरा एसएसपी ने दी रितिका हत्या मामले जानकारी
मुख्य बातें
  • रितिका की हत्या के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात
  • आगरा पुलिस जल्द करेगी वारदात का खुलासा
  • आरोपी पति समेत कई के खिलाफ केस दर्ज

Agra Blogger Murder Case: चर्चा का विषय बना फैशन ब्लॉगर रितिका मर्डर केस में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया गया कि, रितिका को पहले ही अनहोनी की आशंका हो गई थी। रितिका ने घटना से दो दिन पहले अपनी मां को फोन किया था। रितिका ने अपनी मां के पास गाजियाबाद आने की इच्छा जताई थी लेकिन, अगले ही दिन उसने फोन करके आने के लिए मना कर दिया था। यह जानकारी रितिका की मां ने पुलिस को दी है। वहीं पुलिस अधिकारी घटने के सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

बता दें कि, ताजनगरी फेज-2 में शुक्रवार की सुबह ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। रितिका के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जांच में पता चला है कि, आरोपी पति, महिलाओं और युवकों को भाड़े पर लाया था। 

रितिका की मां ने रोते हुए बयां किया दर्द

फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की मां परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। मां और पिता ने रोते-बिलखते हुए पुलिस से कहा कि, प्रेम विवाह के बाद बेटी रितिका के सभी सपने टूट गए थे। बताया कि, हमारी बेटी का पति उसका उत्पीड़न करता था। उसने शादी के दो साल बाद ही रितिका को जलाने की कोशिश की थी। मां ने बताया कि, अगर मैं समय पर नहीं पहुंचती तो वह बेटी को उसी दिन मार देता। उन्होंने बताया कि, पुलिस से इसलिए शिकायत नहीं की, ताकि परिवार बना रहे। लेकिन हमें ऐसा अंदाजा नहीं था कि, उसका पति उनकी बेटी को मार देगा।

पति से परेशान होकर लिया था अलग रहने का फैसला

रितिका की मां ने पुलिस को बताया कि, पति से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने अलग रहने का फैसला लिया था। लेकिन आरोपी ने यहां भी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।