लाइव टीवी

Agra Reservation Form News: रिजर्वेशन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, तो अब आगरा में रेल कर्मयोगी करेंगे मदद

Updated May 05, 2022 | 14:14 IST

Agra Reservation Form News: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे 'मिशन कर्मयोगी' के तहत यात्रियों की मदद कर रहा है। रिजर्वेशन फॉर्म भरने समेत कई समस्याओं के समाधान के लिए कर्मयोगी मदद करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
आगरा मिशन कर्मयोगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आगरा में रेल यात्रियों की मदद करेंगे मिशन कर्मयोगी
  • छवि बेहतर बनाने के लिए आगरा रेल मंडल के कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
  • ट्रेन और स्टेशनों पर यात्रियों की हर परेशानी दूर करने की करेंगे कोशिश

Agra Reservation Form News: आगरा में मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशासन यात्रियों में अपनी छवि को बेहतर बनाने की राह पर है। वह यात्रा के दौरान यात्रियों की समस्याओं को निपटाने में मदद करेंगे। जैसे यदि कोई रिजर्वेशन फॉर्म नहीं पा रहा है, तो कर्मयोगी उनकी मदद करेंगे। अपराध हुआ तो जीआरपी और आरपीएफ के पास ले जाएंगे। इसके लिए परिचालन और वाणिज्य विभाग कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य रेल कर्मचारियों की कार्य दक्षता को भी बढ़ाना है। साथ ही यात्रियों के प्रति सेवा भाव बढ़ाना है और उन्हें हर तरह की मदद करनी है। मिशन कर्मयोगी के तहत रेल प्रशासन परिचालन और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

इस प्रशिक्षण में बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी यात्रियों से किस तरह से शिष्टाचार से बात करें, उनकी मदद करें। रेलवे ने मिशन कर्मयोगी के तहत 16 कर्मचारियों को लखनऊ में मास्टर प्रशिक्षण दिया है। इनमें 11 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी हैं, जबकि पांच परिचालन विभाग के है। अब ये सभी 16 मास्टर रेल कर्मयोगी आगरा मंडल के वाणिज्य और परिचालन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।

16 मास्टर रेल कर्मियों को लखनऊ में प्रशिक्षण मिला

आगरा मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में मिशन रेल कर्मयोगी के तहत 16 मास्टर रेल कर्मियों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें पांच परिचालन और 11 वाणिज्य विभाग कर्मचारी हैं। अब ये मास्टर रेल कर्मयोगी मंडल के अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण सभी कर्मचारियों को दिया जा रह है। इसका उद्देश्य लोगों की सहायता करना और इसके साथ ही रेलवे की छवि को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण लगभग एक महीने में सभी ग्रुप सी कर्मचारी, जिसमें परिचालन, वाणिज्य विभाग के विशेष कर फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दिया जा रहा है। इसमें कार्यशैली में सरलता लाने पर बल दिय जा रहा है।

यात्रा के दौरान ऐसे करेंगे मदद

कर्मयोगी किसी भी तरह की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। किसी भी तरह के अपराध होने पर जीआरपी और आरपीएफ के पास ले जाएंगे। ट्रेन के अंदर यात्री के घायल होने पर इलाज की व्यवस्था कराएंगे। रेलवे स्टेशन पर टिकट बनवाने, पेमेंट के तरीके बताने, सही प्लेटफार्म नंबर और ट्रेन की लोकेशन बताने में मदद करेंगे। ऑनलाइन पेमेंट और टिकट बनाने में मदद करेंगे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।