लाइव टीवी

UP Crime: फिरोजाबाद में 4 महीने पहले धूमधाम से हुई थी शादी, अब ऐसे आई मौत साथ सो रही पत्नी की निकल गई चीख

Updated Aug 30, 2022 | 18:14 IST

Youth Dies In Suspicious Condition: फिरोजाबाद में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। युवक रात में अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। मृतक के पिता ने पुत्रवधु पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
फिरोजाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत
मुख्य बातें
  • फिरोजाबाद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
  • रात में अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था युवक
  • पिता ने पुत्रवधु पर हत्या का लगाया आरोप

Firozabad Murder: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना इलाके के मोहल्ला सरजीवन नगर के रहने वाले देवेंद्र कुमार (22) पुत्र अर्जुन सिंह की सोमवार अलसुबह तीन बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की पत्नी के शोर मचाने पर परिजनों की आंख खुली तो वह कमरे के पहुंचे। यहां युवक का शव जमीन पर पड़ा देख सबके होश उड़ गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

मृतक के पिता अर्जुन सिंह के अनुसार, वह अपनी पत्नी बैंजंती देवी, मां लोंगश्री और आठ साल के पुत्र कृष्णा के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। नीचे कमरे में बड़ा बेटा देवेंद्र और उसकी पत्नी सो रहे थे। रात में अचानक युवक की पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर वह छत से नीचे आए और कमरा खुलवाया। 

चार महीने पहले हुई थी शादी

कमरे में देवेंद्र का शव जमीन पर पड़ा था। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान थे। अर्जुन सिंह ने बताया कि, चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। दो माह से उसकी पत्नी मायके में ही थी। कुछ दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। अर्जुन सिंह का कहना है कि, देवेंद्र की शादी 12 मई 2022 को हुई थी। युवक की पत्नी मूल रूप से कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद इलाके के गांव बरगदियापुर की रहने वाली है। पति और पत्नी में अवैध संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

मृतक देवेंद्र के पिता ने देर शाम रामगढ़ थाना पुलिस को तहरीर दी और पुत्रवधू पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में बताया कि, देवेंद्र की पत्नी के संबंध एक रिश्तेदार से हैं। इस वजह से उसने देवेंद्र की हत्या की। रामगढ़ थाने के अध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि, मृतक देवेंद्र के पिता अर्जुन सिंह की तहरीर पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।