लाइव टीवी

Cheapest Cars in India : धनतेरस पर खरीदें 3 लाख रुपए से कम में ये बेस्ट 4 कारें, मिलेगा 35 किमी तक का माइलेज

Updated Nov 09, 2020 | 13:27 IST

कोरोना काल में धनतेरस पर कार खरीदने जा रहे हैं तो आप तीन लाख रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। आपके लिए ये हैं चार सस्ती बेहरीन कारें।

Loading ...
भारत में सस्ती करें

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सही कार का चयन करते समय बजट बहुतों के लिए अड़चन बन जाता है। हालांकि, भारत में कार बाजार में काफी विविधता है। कम कीमत में भी भरोसेमंद और गुणवत्ता वाली कारें उपलब्ध हैं। जिनकी लागत आपकी जेब के अनुसार हो सकती है। कोरोना वारसस महामारी के बीच कम कमाई के दौर में भी आप कार खरीद सकते हैं। अगर आप वर्तमान में भारत में सर्वश्रेष्ठ बजट कारों की तलाश कर रहे हैं।

यहां, हम भारतीय बाजार में वर्तमान में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय पॉकेट-फ्रेंडली कारों की लिस्ट दे रहे हैं। ये कारें 3 लाख रुपये से कम की भी हैं और 3 लाख से 5 लाख रुपये के बीच की भी हैं। अगर आपको लगता है कि हम वर्तमान में कार नहीं खरीद सकते हैं तो एक बाद फिर विचार कर सकते हैं। भारत में सस्ती कारों की कोई कमी नहीं है। हालांकि, आपको अपने कार का चयन करते समय परपॉर्मेंस, हैंडलिंग और कमर्फट को प्राथमिकता देना चाहिए। आपकी जेब को ध्यान में रखते हुए, यहां कुछ कारें दी गई हैं।

बजाज क्यूट (Bajaj Qute)

यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। यह अधिकतम ईंधन दक्षता के साथ, अपने नाम को सही ठहराता है। यदि आप एक किफायती सवारी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आदर्श विकल्प है। यह छोटी कार 10.8bhp की अधिकतम शक्ति और 16.1Nm तक का टॉर्क उत्पन्न कर सकता है।  माइलेज 35kmpl, इंजन क्षमता 216cc और कीमत 2.64 लाख रुपए प्रेट्रोल वर्जन, 2.84 लाख रुपए सीएनजी वर्जन है।

डैटसन रेडी-गो (Datsun Redi-GO)

डैटसन रेडी-गो भारत की सर्वश्रेष्ठ बजट कारों की लिस्ट में एक और हैचबैक है। मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में आने वाला, यह वाहन 799cc और 999cc से चुनने के लिए दो इंजन विस्थापन भी प्रदान करता है। कार से अधिकतम टॉर्क आउटपुट 91Nm है जबकि पीक पावर आउटपुट 67bhp है। इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 28 लीटर है। इसकी माइलेज - 22.7kmpl है। इसकी कीमत कीमत- 2.83 लाख रुपए है।

 रेनो क्विड (Renault Kwid) 

भारत में सस्ती कारों में आपके लिए Renault Kwid भी हो सकती है। 28-लीटर फ्यूल टैंक को स्पोर्ट करते हुए, कार को MPFi, DOHC 5-स्पीड इंजन द्वारा संचालित किया जाता है, जो 91Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। जब पावर रेटिंग की बात आती है, तो आप अधिकतम आउटपुट 67bhp तक हैं। इसकी माइलेज 25.17kmpl है। इंजन क्षमता 799cc है। कीमत 2.92 लाख रुपए है।

मारुति अल्टो (Maruti Alto 800)

आपके बजट के मुताबिक मारुति ऑल्टो 800 भी हो सकती है। लॉन्च के बाद से भारत में सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक है।  ऑल्टो 800 3-सिलेंडर, 5-स्पीड, मैनुअल इंजन से लैस है। वेरिएंट में पेट्रोल और सीएनजी मॉडल शामिल हैं। आप इसमें क्रमशः 40bhp और 60Nm के अधिकतम पॉवर और टॉर्क की उम्मीद कर सकते हैं। इसकी माइलेज 22.05kmpl है। इंजन क्षमता 796cc है। कीमत 2.94 रुपए है।