लाइव टीवी

Teej Bhojpuri Song: मां नीलिमा सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने की पूजा, वायरल हुआ तीज भोजपुरी गाना 'तीज के बरतिया'

#VIDEO | #Akshara Singh | तीज के बरतिया | Rini Chandra | Teej Special Bhojpuri Song 2020
Updated Aug 07, 2021 | 15:58 IST

Akshara Singh Bhojpuri Song: 11 अगस्त को पूरे देश में तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना तीज के बरतिया' वायरल हो रहा है। यहां पर देखें ये गाना...

Loading ...

Akshara Singh Teej Song: सावन के महीने में सुहागिन महिला पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए तीज का पर्व मनाती हैं। इस साल तीज 11 अगस्त को देशभर में मनाई जाएगी। इससे पहले सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का तीज भोजपुरी स्पेशल गाना वायरल हो रहा है।  अक्षरा सिंह के इस भोजपुरी गाने का नाम ' तीज के बरतिया' है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ उनकी मां नीलिमा सिंह नजर आ रही रही हैं। साल 2020 में रिलीज हुए इस गानो को 83 लाख 96 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अक्षरा सिंह और रानी चंद्रा ने गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, इसका संगीत अविनाश झा और घुंघरू जी ने दिया है।