लाइव टीवी

Bhojpuri Actress Affair: आम्रपाली और काजल राघवानी समेत खूब चर्चा में रहे इन भोजपुरी एक्ट्रेस के अफेयर

Updated Aug 09, 2022 | 11:40 IST

Bhojpuri Actress Love Affair: भोजपुरी कलाकार फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बात करें भोजपुरी एक्ट्रेस की तो भोजपुरी में ऐसी कई कुंवारी और शादीशुदा एक्ट्रेस हैं जो प्रेम-प्रसंग को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी की टॉप और जानी-मानी एक्ट्रेस के नाम शामिल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्ट्रेस
मुख्य बातें
  • विवाद के बाद टूट गया अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
  • शादीशुदा एक्टर के साथ जुड़ चुका है काजल राघवानी का नाम
  • शादी के बाद भी उड़ी मोनालिसा के अफेयर की अफवाह

Bhojpuri Actress Love Affair News: फिल्म जगत में दिल टूटना, दिल मिलना, अफेयर, शादी और तलाक जैसी खबरें आम बात है। फिर चाहे इसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या भोजपुरी इंडस्ट्री। निजी जिंदगी को लेकर भोजपुरी फिल्मों के कलाकार जी खूब सुर्खियों में रहते हैं। बात करें भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस के बारे में तो भोजपुरी में कई बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जोकि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। सिर्फ खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में ही नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी की ऐसी कई टॉप और मशहूर एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी की आम्रपाली दुबे और मोनालिसा से लेकर काजल राघवानी जैसी कई एक्ट्रेस के नाम शुमार है। जानते हैं इन एक्ट्रेस के अफेयर के बारे में।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी और खेसारी लाल की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। लेकिन यह जोड़ी पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी चर्चा में रहती है। काजल राघवानी और खेसारी लाल के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। दरअसल हाल ही में काजल ने खेसारी लाल पर धोखा देने का आरोप लगाया। काजल का कहना था कि क्या खेसारी अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उनसे शादी करेंगे इसे लेकर खूब विवाद हुआ और इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच अफेयर भी जगजाहिर है। दोनों के बीच एक समय खूब नजदीकियां थी। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए हैं।

Also Read: Monalisa Photo: पिंक टॉप में Monalisa का बिंदास लुक, एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल

आम्रपली दुबे (Amrapali dubey)

आम्रपली दुबे अपनी खूबसूरती को लेकर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के अफेयर की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। दोनों की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है। दोनों के अफेयर की खबरें इतनी जगजाहिर है कि कई लोग तो इन्हें रियल लाइफ में भी पति-पत्नी समझते हैं। हालांकि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों के पिता हैं। लेकिन निरहुआ और आम्रपाली की रील और रियल लाइफ केमिस्ट्री अक्सर चर्चा में बनी रहती है। दोनों भोजपुरी के हिट जोड़ी माने जाते हैं।

Also Read: Kajal Raghwani: सेल्फी क्वीन हैं भोजपुरी की काजल राघवानी, देखिए क्यूट तस्वीरें

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ शादी रचाई और दोनों बेस्ट कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मोनालिसा का नाम पवन सिंह सहित कई एक्टर के साथ जुड़ा है। यहां तक कि शादी के बाद भी मोनालिसा का उनके को-स्टार के साथ अफेयर की अफवाह उड़ी थी।