लाइव टीवी

Amrapali Dubey Tik Tok Video: आम्रपाली दुबे ने मारी आंख तो टिक टॉक वीडियो हुआ वायरल, फैंस हो गए दीवाने

Updated Oct 12, 2019 | 14:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Amrapali Dubey Tik Tok Video viral: भोजपुरी स‍िनेमा की क्‍वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे का टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आंख मारती नजर आ रही हैं।

Loading ...
Amrapali Dubey Tik tok video

Amrapali Dubey Tik Tok Video viral: भोजपुरी स‍िनेमा की क्‍वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे का टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आंख मारती नजर आ रही हैं। आम्रपाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को आंख मारने में टक्‍कर दे रही हैं। उनका यह वीडियो ना केवल टिक टॉक ऐप बल्कि सोशल मीडिया पर भी कहर ढा रहा है। आम्रपाली के लाखों फैंस इस वीडियो को देख आंहें भर रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली कहती हैं- करता है इशारा आंख मार के, फ‍िर दूसरी तरफ से आवाज आती है- अरे वो कौन है रे।

इसके बाद आम्रपाली कहती हैं- मेरा बाबू है। आम्रपाली की इस अदा से फैंस घायल हुए जा रहे हैं और वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी स‍िनेमा की दिग्‍गज अदाकारा आम्रपाली दुबे लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनके गाने आए दिन यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर भोजपुरी आम्रपाली दुबे का यह वीडियो चर्चा में है। 

आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के खिलाफ निरहुआ रिक्शावाला में लीड भूमिका निभाई। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई और इसके बाद ज़ीटीवी पर सातवें और मायका में अभिनय किया। आम्रपाली मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी।