लाइव टीवी

Bhojpuri Stars Fees: खेसारी से लेकर रवि किशन-पवन सिंह तक, जानें कितनी फीस लेते हैं भोजपुरी एक्‍टर्स

Updated Jul 24, 2021 | 07:57 IST

Bhojpuri Stars Fees per film: भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गज सितारे एक फ‍िल्‍म के लिए भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं। इन सितारों की फॉलोइंग भी बॉलीवुड सितारों की तरह ही है।

Loading ...
Ravi Kishan, Khesari Lal Yadav, Pawan Singh
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की ओर बढ़ रहा है।
  • भोजपुरी के सितारों की फॉलोइंग भी बॉलीवुड सितारों की तरह ही है।
  • ये सितारे भी अपनी फ‍िल्‍म के लिए अच्‍छी खासी फीस वसूलते हैं।

Bhojpuri Stars Fees per film: हिंदी सिनेमा की तरह भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वालों की फेहरिस्‍त काफी लंबी है। भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की ओर बढ़ रहा है। अब बॉलीवुड जैसे टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल कर भोजपुरी फ‍िल्‍मों की शूटिंग होने लगी है। भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गज सितारे एक फ‍िल्‍म के लिए भारी भरकम फीस चार्ज करते हैं। इन सितारों की फॉलोइंग भी बॉलीवुड सितारों की तरह ही है। आइये जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के टॉप सितारे एक फ‍िल्‍म के ल‍िए कितनी फीस वसूलते हैं। 

रवि किशन- पर्दे से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाले रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्‍टर माने जाते हैं। वह भोजपुरी सिनेमा का सबसे दिग्‍गज नाम हैं जिनकी फॉलोइंग देश-दुनिया में है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रवि किशन 55 लाख रुपए फीस लेते हैं। उन्‍हें भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है।  

​पवन सिंह- भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह भी रवि किशन से कुछ कम नहीं हैं। उनके गाने और फिल्‍में रिलीज होते ही वायरल हो जाती हैं।  मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि पवन सिंह एक फ‍िल्‍म के लिए 45 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। 

खेसारी लाल यादव- भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेते एक्‍टर ​खेसारी लाल यादव के वीडियोज तो यूट्यूब पर छाए रहते हैं। किसी भी फ‍िल्‍म में खेसारी लाल यादव का होना सफल होने की गारंटी होता है। यही वजह है कि खेसारी मेकर्स से मोठी फीस लेते हैं। वह एक फिल्म के लिए 45 लाख फीस लेते हैं। 

​दिनेश लाल यादव निरहुआ- रवि किशन की तरह ​दिनेश लाल यादव निरहुआ भी राजनीति में किस्‍मत आजमा चुके हैं और इन दिनों नेतागि‍री कर रहे हैं। वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने चुनाव मैदान में उतरे थे। भोजपुरी सिनेमा में उनका नाम भी दिग्‍गज सितारों की ल‍िस्‍ट में शामिल है। वह एक फ‍िल्‍म के लिए 40 लाख तक चार्ज करते हैं।

​प्रवेशलाल यादव- ​दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई ​प्रवेशलाल यादव भी एक्‍टर हैं। वह पहले आर्मी में थे और फ‍िर एक्टिंग की राह चुनी। मीडिया रिपोर्ट के अनसार, प्रवेशलाल यादव अपनी एक फिल्म के लिए 15 लाख फीस चार्ज करते हैं।