लाइव टीवी

Bhojpuri Vivah Geet: शादी में मेहंदी से लेकर विदाई तक, लगाएं इन भोजपुरी गीतों का तड़का, जश्न हो जाएगा दोगुना

Updated May 03, 2022 | 11:58 IST

Bhojpuri Vivah Geet List: शादी के इस सीजन में भोजपुरी गीत खूब धमाल मचा रहे हैं। हल्दी से लेकर मेहंदी और बिदाई तक भोजपुरी गानों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं। हाल ही के दिनों में रिलीज हुए इन गानों को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
विवाह गीत
मुख्य बातें
  • पारंपरिक लोकगीतों के बिना फीका लगता है शादी समारोह
  • लग्न के समय खूब रिलीज होते हैं भोजपुरी विवाह गीत
  • मार्मिक और भावुक कर देने वाले होते हैं भोजपुरी बिदाई गीत

Bhojpuri Superhit Vivah Geet: कोई भी पर्व-त्योहार या शादी-विवाह लोकगीतों के बिना फीका सा लगता है। यही कारण है कि आज भी शादी विवाह के मौके पर पारंपरिक गाने गाए जाते हैं। भोजपुरी भाषा में भी समय-समय पर नए शादी के गीत रिलीज होते रहते हैं। शादी-विवाह के पारंपरिक गानों के लिए भोजपुरी गीतों को खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है और शादी के इस शुभ लग्न में भोजपुरी गीतों की डिमांड भी बढ़ जाती है। शादी पार्टी में वैसे तो बॉलीवुड, अंग्रेजी और पंजाबी कई तरह के गाने बजते हैं लेकिन भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और होती है। फिर चाहे बाराती या डीजे डांस हो, मेहंदी गीत हो, हल्दी का गीत हो या बिदाई गीत, भोजपुरी विवाह गीतों के बिना शादी समारोह अधूरा होता है।

Also Read: शादी से पहले एक बूढ़े शख्स के साथ जुड़ा था मोनालिसा का नाम, खबर देख एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

भोजपुरी के विदाई गीत

भोजपुरी भाषा में एक अलग मिठास होती है जो सीधे दिल को छूती है। खासकर भोजपुरिया क्षेत्र वाले लोगों के लिए बिदाई में भोजपुरी गाना बजते ही बिटिया और बाबुल से लेकर पूरा परिवार भावुक हो जाता है। हाल ही में रिलीज हुआ नया भोजपुरी गीत 'पगड़ी के लाज’ इनदिनों खूब चर्चा में है। इस गाने को यबूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। ये गाना भावुक कर देने वाला तो है ही। लेकिन इसके साथ ही गाने में सामाजिक संदेश भी दिया जा रहा है।

Also Read: Pawan Singh: रील में हिट रियल लाइफ में 'फ्लॉप' पवन सिंह, तलाक को लेकर चर्चा में हैं भोजपुरी एक्टर

भोजपुरी हल्दी गीत

पारपंरिक हल्दी भोजपुरी गीत ‘हरदी हरदिया’ भी शादी में हल्दी लग्न के मौके पर खूब पसंद किया जाता है। मोहिनी पाठक का ये पारंपरिक गाना खास हल्दी के लिए ही है। यूपी-बिहार और झारखंड के क्षेत्रों में इस गाने के बिना हल्दी कार्यक्रम अधूरा होता है।

भोजपुरी मेहंदी गीत

Wave Music पर रिलीज हुआ शिल्पी राज का सुपरहिट भोजपुरी मेहंदी गाना ‘हाथ में मेंहदी रचा द’ मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट सॉन्ग है। इस शादी सीजन आप मेहंदी फंक्शन के लिए इस गाने को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

भोजपुरी डीजे बाराती सॉन्ग

शादी में डीजे और बाराती डांस ना हो तो क्या मजा। लेकिन डांस तो तभी होगा, जब इसके लिए कोई ऐसा गाना हो जिससे कभी ना डांस करने वाले लोग भी थिरकने पर मजबूर हो जाएं। पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना ऑल टाइम हिट है।