लाइव टीवी

Khesari Lal Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'गंजेड़ी बलम' की धूम, मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Updated Aug 06, 2022 | 11:46 IST

Khesari Lal Sawan Song: खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर देशभर मे मशहूर हैं। सावन के मौके पर तो उनके कई गाने रिलीज हुए, जिसने शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन ‘गंजेड़ी बलम’ गाना रिलीज होने के बाद से ही खूब छाया हुआ है। गाने में खेसारी गंजेड़ी बलम बन महाकाल की भक्ति में लीन दिखें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
खेसारी लाल यादव
मुख्य बातें
  • गंजेड़ी बलम गाने में गांजा फूंकते दिखें खेसारी
  • गांजा के नशे में धुत और शिवभक्ति में लीन दिखे खेसारी
  • गंजेड़ी बलम गाने में आस्था सिंह संग दिखी खेसारी की जोड़ी

Khesari Lal Song Ganjeri Balam: सावन के मौके पर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कलाकारों के खूब गाने रिलीज हुए। भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के भी सावन, बोलबम, भोलेबाबा और कावंड़ पर कई गाने रिलीज हुए। सावन माह में ढ़ेरों सावन गीत रिलीज कर खेसारी ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। वैसे तो खेसारी का हर गाना रिलीज होते ही छा जाता है और उनके सावन सॉन्ग्स को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ उनके गाने ‘गंजेड़ी बलम’ को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

भोलेबाबा के गंजेड़ी बलम बने खेसारी

गंजेड़ी बलम गाने में खेसारी का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में खेसारी गांजे के नशे धुत और महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। खेसारी के साथ इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह की जोड़ी देखने को मिली। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। गाने में खेसारी भगवा वस्त्र में दिख रहे हैं तो वहीं आस्था हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है।

Also Read: Khesari Lal Song: खेसारी लाल का नया गीत ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ मचा रहा धमाल, देखें वीडियो

गंजेड़ी बलम माने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

गंजेड़ी बलम गाने को 26 जुलाई को Gardaphaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से अबतक गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। गंजेड़ी बलम को खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया है और इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप और रतन राजगुरु ने लिखे हैं। संगीत रौशन रॉक का है। कंपोजर शुभम तिवारी हैं। गाने के वीडियो का निर्देशन छोटू बिहारी ने किया है और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। यूट्यूब पर गाने को अब तक 2,349,459 व्यूज मिल चुके हैं।

Also Read: Monalisa Photo: पिंक टॉप में Monalisa का बिंदास लुक, एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल

सावन में खेसारी के गानों से माहौल हुआ भक्तिमय

सावन के मौके पर खेसारी के एक-दो नहीं बल्कि कई गाने रिलीज हुए। खेसारी के ‘गंजेड़ी बलम´के साथ ही ‘चूड़ी हरिहर’, ‘वरदान चाही तीन’, ‘मुस्कुराइए आप देवघर में हैं’, ‘बेदर्दा दर्द देले बा’, ‘भोला संघे फोटो' , भक्ति के फील’ और ‘देवघर में दर्द’ जैसे कई गाने रिलीज हुए।