लाइव टीवी

पुदीना ऐ हसीना से लेकर बड़ा अरमान जागे हो तक, साल 2021 में पवन सिंह के इन भोजपुरी गाने को मिले करोड़ों व्यूज

Updated Dec 29, 2021 | 14:01 IST

Pawan Singh Bhojpuri Songs of 2021: पवन सिंह के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते आए हैं। साल 2021 में पवन सिंह के कई गाने यूट्यूब पर रिलीज हुए जिन्हें करोड़ों व्यूज मिले। देखें पवन सिंह के वायरल भोजपुरी गाने...

Loading ...
Pawan Singh Bhojpuri Song
मुख्य बातें
  • पवन सिंह के गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं।
  • पवन सिंह के गाने साल 2021 में जमकर सुने गए हैं।
  • पवन सिंह के गाने पुदीना ऐ हसीना को 300 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे।

Pawan Singh Viral Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के गाने इस साल यूट्यूब पर धमाल मचाए हैं। चाहे वह म्यूजिक वीडियो हो या फिर भजन या फिर छठ गीत पवन सिंह के गानों ने यू्ट्यूब पर लाखों और करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं। देखिए पवन सिंह के इस साल के सबसे वायरल वीडियो। 

पवन सिंह ने पुदीना ऐ हसीना (Pudina Ae Haseena Song) ने यूट्यूब पर धूम मचाई थी। गाना एक घंटे में ही यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर चुका है। पांच जून 2021 को रिलीज हुए इस गाने को 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  इस भोजपुरी गाने के वीडियो में पवन सिंह ठेले पर पुदीना बेच रहे हैं और इसी बहाने अपने हिरोइन से मिलते हैं। गाने में अनुपमा यादव और पवन सिंह (Pawan Singh) ने गाने को आवाज दी है जबकि कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार है। 

Read: रिलीज होते ही छाया पवन सिंह का सावन कांवर भोजपुरी गाना 'बेल पतईया के चटाइया'

बड़ा अरमान जागे हो(Bada Arman Jage Ho Song)         
पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने लगा था। गाने को 12 लाख 31 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को मलेशिया के शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। पवन सिंह के साथ इस गाने में आकांक्षा अवस्थी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है। पवन सिंह ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स आनंद ओझा का है।गाना निर्माता अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

छठ पर रिलीज हुआ था छठी माई सुनली गुहार (Chhathi Mai Sunli Gohaar Song)
10 नवंबर को छठ के मौके पर पवन सिंह का गाना 'छठी माई सुनली गुहार' रिलीज हो गया है। गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। गाने को 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

छठ के पर्व के दौरान यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने छठी माई की महिमा को दर्शकों तक पहुंचाया है। इस गाने में आस्था सिंह को फीचर किया गया है। पवन सिंह के नए गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है।