लाइव टीवी

भोजपुरी की बेबाक और बोल्ड अदाकारा हैं रानी चटर्जी, खूबसूरती की गवाह हैं उनकी ये तस्वीरें

Updated Aug 25, 2020 | 07:10 IST

Bhojpuri film actress Rani Chatterjee: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी
मुख्य बातें
  • रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा हैं
  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह साल 2000 से सक्रिय हैं
  • 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं

नई दिल्ली: रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह साल 2000 से सक्रिय हैं और अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2004 में आई फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला इनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी। यह फिल्म ब्लॉक ब्लस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी थे। इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की। 

साथ ही इस फिल्म ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत की। रानी चटर्जी 2004 से अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं जिनमें ससुरा बड़ा पइसा वाला के अलावा देवरा बड़ा सतावेला और रानी न. 786 शामिल हैं।

 रानी ने अपने दौर के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ इनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। रानी भोजपुरी फिल्मों के अलावा भोजपुरी वीडियो अल्बम में भी नजर आई हैं। 

इनके वीडियो अल्बम भी काफी हिट रहे हैं। रानी चटर्जी का असली नाम सबीना शेख है। रानी मुंबई में पली बढ़ी हैं। समय के हिसाब से उन्होंने खुद को बदला है। रानी चटर्जी के टिक टॉक वीडियो भी काफी लोकप्रिय हैं। 

(तस्वीर साभार - इंद्रजीत भोसले)

रानी चटर्जी की कुछ महत्वपूर्ण फिल्में दामाद जी, सीता, छैला बाबू, नागिन, छैला बाबू हैं।रानी ने अपने अभिनय से भोजपुरी समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मों और वीडियो से इन्होंने अपने बहुत सारे प्रशंसक बनाए हैं। 

रानी ने जो आप सफलता पाई है उसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत है। फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला के हिट हो जाने के बावजूद इन्हें फिल्में ऑफर नहीं हो रही थीं।

फिर भी इन्होंने हार नहीं मानीं। रानी ने अभिनय के क्षेत्र में कड़ी मशक्कत की और देखते ही देखते भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।