लाइव टीवी

Bhojpuri Sawan Song: सावन में भोलेनाथ के 'ब्रांडेड भक्त' बने खेसारी लाल यादव, वायरल हो रहा है गाना

Khesari Lal yadav Song
Updated Jul 20, 2022 | 20:59 IST

Khesari Lal Yadav Sawan Song: सावन माह शुरू होते ही खेसारी लाल यादव के सावन गीत यूट्यूब पर छाए हुए हैं। इस बीच खेसारी का एक और सावन गीत ‘ब्रांडेड भक्त’ भोलेबाबा के भक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी खुद को भगवान शिव का ब्रांडेड भक्त बता रहे हैं।

Loading ...
Khesari Lal yadav SongKhesari Lal yadav Song
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
खेसारी सावन सॉन्ग
मुख्य बातें
  • भोलेनाथ के ब्रांडेड भक्त बने खेसारी लाल यादव
  • शिवभक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा गाना ब्रांडेड भक्त
  • सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का भोजपुरी सावन गाना

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song Branded Bhakt: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी देखने को मिलती है। खासकर खेसारी लाल यादव के गानों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज होता है। उनके गाने देश-विदेश तक पसंद किए जाते हैं। खेसारी के नए-नए गाने आए दिन यूट्यूब पर रिलीज होते रहते हैं जोकि रिलीज होते ही फैंस के बीच छा जाते हैं। सिर्फ फिल्मी और एल्बम ही नहीं बल्कि खेसारी के लोकगीत भी खूब पसंद किए जाते हैं। नवरात्र, होली, फाल्गुन, महापर्व छठ, दीपावली और सावन जैसे पर्व खेसारी के गानों के बिना अधूरे लगते हैं। सावन शुरू होने के पहले से ही खेसारी के एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं।

सावन में शिवजी के ब्रांडेड भक्त बने खेसारी लाल यादव

सावन के मौके पर खेसारी लाल यादव ने शिवजी की भक्ति पर आधारित कई गाने रिलीज किए। हाल ही में खेसारी के ‘भक्ति के फील’, ‘कोका कोला बोलबम’ और ‘देवघर में दर्द’ जैसे कई सावन सन्ग रिलीज हुए। ये गाने अब तक यूट्यूब पर छाए हुए हैं। इस बीच खेसारी का एक और सावन गीत शिवभक्तों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम है ‘ब्रांडेड भक्त’। गाने में खेसारी शिवजी की भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। ‘ब्रांडेड भक्त’ गाने का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।

Also Read: Bhojpuri song: धूम मचा रहा पवन सिंह का गाना 'कमरिया हिला के', देखें वायरल वीडियो

अनिशा पांडेय के साथ शिवजी की भक्ति में लीन हुए खेसारी लाल यादव

भोजपुरी गाना ‘ब्रांडेड भक्त’ को खेसारी लाल यादव के साथ ही प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इसे संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस अनिशा पांडेय भी नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों ने ब्रांडेड भक्त गाने में जबरदस्त भी डांस किया है।

यहां देखिए ‘ब्रांडेड भक्त’ गाने का वीडियो

Also Read: बाबा भोलेनाथ के दरबार के लिए निकले खेसारी लाल यादव, रिलीज हुआ कांवर स्पेशल गाना 'चूड़ी हरिहर'

ब्रांडेड भक्त गाने को यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

ब्रांडेड भक्त गाना 8 जुलाई 2022 को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। यूट्यूब पर अब तक गाने को 956,791 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स इतने खूबसूरत हैं कि इसे सुनने के बाद आप तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। साथ ही गाने को बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। गाने में खेसारी खुद को ब्रांडेड भक्त बताते हैं, वो कहते हैं- ‘बजते हैं डमरू और भस्म से होता है श्रृंगार और इतने अद्भुत ढंग से सजते हैं मेरे सरकार…हर हर महादेव’।