लाइव टीवी

अक्षरा सिंह की खूबसूरती देख लड़कों की लगी लाइन, जिससे अक्षरा अपना बॉयफ्रेंड चुनने में हुई कन्‍फ्यूज, Video

Updated Jan 21, 2021 | 12:55 IST |

भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह और नीलकमल का नया गाना दिल दो किसी एक को इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में अक्षरा सिंह अपनी दिलकश अदाओं से तहलका मचाए हुए हैं।

Loading ...

अपनी दिलकश अदाओं से तहलका मचाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरे हुए हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना दिल दो किसी एक को इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में अक्षरा सिंह नीलकमल के साथ तहलका मचाते हुए नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह की खूबसूरती को देख उनके पीछे लड़कों की लाइन लग जाती है, जिससे अक्षरा अपना बॉयफ्रैंड चुनने में कनफ्यूज होती हैं। वह नीलकमल से कहती हैं कि कैसे पता किया जाए कि किसका प्यार सच्चा है और किसका फर्जी, जिस पर नीलकमल मजेदार अंदाज में कहते हैं कि दिल सबको दो जब तक धोखा ना मिल जाए। गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। व्हाइट शूज और ब्लैक शॉर्ट्स में आप अक्षरा सिंह की कातिल अदाओं को देख मदहोस हो उठेंगे। वहीं गाने को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह और नीलकमल ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने को लिरिक्स सोनू सुधाकर ने दिया है। जबकि म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है।