लाइव टीवी

Akshara Singh Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि पर मां की भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंंह, र‍िलीज हुआ भोजपुरी देवी गीत 'दिल की पुकार'

Updated Oct 12, 2021 | 08:34 IST |

Akshara Singh Bhojpuri Devi Geet Video: हर तरफ मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि की धूम है। इसी बीच यूट्यूब पर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'दिल की पुकार' वायरल हो रहा है।

Loading ...

Akshara Singh Bhojpuri Devi Geet Video: हर तरफ मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि की धूम है। मंदिरों में भक्‍तों की कतारें लगी हैं। लोग अपने अपने तरह से मां को मना रहे हैं, उनकी भक्ति कर रहे हैं। हर तरफ मां की भेंट सुनी जा रही हैं। इसी बीच यूट्यूब पर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'दिल की पुकार' वायरल हो रहा है। इस गाने में मां की प्रतिमा के आगे अक्षरा सिंह गुहार लगाती नजर आ रही हैं। इस मार्मिक नवरात्री गीत को सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक अविनाश झा का है। गाने को 24 घंटे में ढाई लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं।