लाइव टीवी

Chhath Bhojpuri Gana 2020: छठ के पावन पर्व पर जरूर सुनें अक्षरा सिंह का भोजपुरी छठ गीत 'सासूजी नाचे अंगना'

Updated Nov 19, 2020 | 08:53 IST |

Akshara Singh Sasu Ji Nache Angana Chhath Song: छठ की खुशी में अक्षरा सिंह की सास उन्हें सोने के कंगन दे रही है और अक्षरा सिंह के साथ घर के आंगन में खूब डांस कर रही हैं।

Loading ...

Akshara Singh Sasu Ji Nache Angana Chhath Song: आज से छठ के त्यौहार की शुरुआत हो गई है। त्यौहार के इन 4 दिनों में भक्तों का घर खुशियों से भर जाता है। हर तरफ लोग नाचते गाते नजर आते हैं। अक्षरा सिंह का यह छठ गीत 'सासूजी नाचे अंगना' आपको इसी खुशी का अहसास दिलाएगा। गाने में अक्षरा सिंह बता रही हैं कि कैसे छठ के खुशी की कारण उनकी सास उन्हें सोने का कंगन दे रही है और अंगने में उनके साथ खूब जमकर नाच रही हैं। उनकी ननद भी छठ के इस महापर्व को लेकर बहुत खुश है और ससुर जी तो मूछों को ताव देते नहीं थक रहे हैं। गाने में कई मजेदार सीन है जिन्हें देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। साथ ही गाने में छठ मनाते लोगों का हुजूम भी दिखेगा और किस तरह से लोग छठ का त्यौहार मनाते हैं वह भी दिखेगा। इस गीत को लिखा है मनोज मतलबी ने और म्यूजिक घुंगरू जी ने दिया है। अक्षरा हर साल अपना छठ के मौके पर नया गाना रिलीज करती हैं। अक्षरा सिंह की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।