लाइव टीवी

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के 'एक लाख का लहंगा' ने मचाई धूम, दर्शकों को पसंद आया ये गाना

Updated Mar 31, 2020 | 23:26 IST |

Akshara Singh New Bhojpuri song: भोजपुरी की जानी मानी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका हालिया रिलीज 'एक लाख का लंहगा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...

Akshara Singh New Bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने नये गाने और अदाओं के चलते छाई हुईं हैं। अक्षरा का ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया है। गाने का टाइटल है 'एक लाख का लंहगा'। हंसती मुस्कराती और ठुमके लगाती अक्षरा ने इस गाने को अपनी मीठी आवाज से लाजवाब बना दिया है तभी इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि गाने के खूबसूरत बोल को आर आर पंकज ने लिखा है और इसे खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है तो इसे डायरेक्ट राकेश ठाकर ने किया है।