लाइव टीवी

Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना अंगूरी से बोर के लगइह रिलीज होते ही वायरल, देखें शानदार वीडियो

Updated Mar 07, 2021 | 18:36 IST |

Naya Bhojpuri Holi Gaana: अंकुश राजा का नया भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हो चुका है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस किया है।

Loading ...

Ankush Raja Latest Bhojpuri Song Anguri Se Bor Ke Lagaiha: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम अंगुरी से बोर के लगइह है। इस गाने के वीडियो में अकुश राजा हीरोइन के साथ होली खेलते हुए और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक एडी आर आनंद ने दिया है। कुछ ही घंटो में इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 95 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में हीरोइन ने नीले रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।