लाइव टीवी

यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है अंतरा सिंह प्रियंका और गुंजन सिंह का विवाह गीत, देखें वीडियो

Updated Aug 26, 2020 | 20:35 IST |

अंतरा सिंह प्रियंका और गुंजन सिंह का पारंपरिक भोजपुरी विवाह गीत यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

Loading ...

गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी के दिग्गज गायकों में शुमार हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर आते ही मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। अंतरा सिंह प्रियंका और गुंजन सिंह ने कई सुपरहिट गाने एक साथ गाए हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। हाल ही में इनका नया गाना भोजपुरी के पारंपरिक विवाह गीत के रूप में आया है जिसमें दोनों ने यूपी-बिहार के विवाह में गाए जाने वाले पारंपरिक गीत को बड़ी खूबसूरती से जनता के सामने पेश किया है। गाने में जहां गुंजन सिंह लड़के वालों की तरफ से बारात के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं अंतरा सिंह प्रियंका लड़की वालों की तरफ से पारंपरिक गीत गाते नजर आ रही हैं। गाना बेहद खूबसूरत है और आपको भोजपुरी के मिठास का पूरा एहसास दिलाएगी। गाने को लिखा है अमन अलबेला ने और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है।