लाइव टीवी

Bhojpuri Sai Bhajan Video: आर्य नंदिनी की आवाज में सुनिए साईं बाबा का भोजपुरी भजन, वीडियो

Updated Mar 10, 2021 | 06:10 IST |

Bhojpuri Shri Sai Aarti: आर्य नंदिनी का सबसे मधुर साईं भोजपुरी भजन वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी भजन को सुनने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

Loading ...

Arya Nandani Superhit Sai Baba Bhojpuri Bhajan: आर्य नंदिनी की आवाज में साईं बाबा का एक भोजपुरी भजन (Bhojpuri Bhajan) यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका नाम राम काहानी सुनो है। ये मधुर भजन हे अंतरयामी एल्बम का है। आपको बता दें कि इस भजन को आर्य नंदिनी ने अपनी प्यारी आवाज दी है और लिरिक्स बादल बेदर्दी ने लिखे हैं। साईं के इस भोजपुरी भजन को सुनने के बाद मन को बहुत शांति मिलती है। साईं बाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते समय आप इस भोजपुरी भजन (Bhojpuri Bhajan) को सुन सकते हैं। ऐसा करने से साईं आपसे जल्द प्रसन्न हो जाएंगे। आर्य नंदिनी के कई ऐसे भोजपुरी भजन हैं जो भक्तों के दिल में उतर जाते हैं। साईं के इस भजन के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी साईं बाबा के इस भोजपुरी भजन की वीडियो यहां देख सकते हैं।