लाइव टीवी

Bhojpuri Song Video: दर्शकों को भावुक कर रहा भोजपुरी गाना Garibi, रितेश पांडेय ने दी आवाज

Updated Jun 06, 2020 | 14:07 IST |

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय के गाने काफी पसंद किए जाते हैं। अब उनका ये गाना 'गरीबी' भी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

Loading ...

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय पहले ही कई गानों जैसे- लॉकडाउन, हैलो कौन और काशी हिले पटना हीले से लोगों के बीच एक खास पहचान बना चुके हैं। अब उनका एक हालिया रिलीज गाना- 'गरीबी' दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है। गरीबी से बड़ा कोई दुख नहीं होता। एक पिता जब अपने बच्चों को भूख से बिलखते देखता है तो उसके दिल पर क्या गुजरती है। वीडियो में ऐसे ही एक परिवार के हालातों को दिखाया गया है। रितेश पांडेय का ये गाना लोगों को भावुक कर देने वाला है। आपको बता दें कि इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा है और इस गाने का संगीत आशीष वर्मा का है। गाने को डायरेक्ट आशीष यादव और दीपक सिंह ने किया है। हाल ही रिलीज रितेश पांडेय के इस गाने को 3,303,064 बार देखा जा चुका है।