लाइव टीवी

Bolbam song 2021: सोशल मीडिया पर छा गया खेसारी लाल का नया बोलबम गाना लामी लामी केश, देखें खूबसूरत वीडियो

Updated Jul 19, 2021 | 11:18 IST |

Latest Bhojpuri bolbam Song: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल लामी लामी केश है। ये भोजपुरी गाना दर्शकों के बीच काफी छाया हुआ है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav And Antra Singh Priyanka New Bhojpuri Song Lami Lami Kesh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर खेसारी लाल यादव सभी को अपने गानों से दीवाना बना लेते हैं। फिलहाल ही उनका एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल लामी लामी केश है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल याद और नेहा पाठक की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूट्यूब पर तीन दिन पहले रिलीज हुए इस नए भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने साथ गाया है। गाने के वीडियो में आपको दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी ये नया भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।