लाइव टीवी

Amrapali Dubey Chath Song: छठ मैया की भक्ति में लीन हुईं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ भोजपुरी गाना 'घाटे ए पिया'

Updated Nov 17, 2020 | 22:02 IST |

Amrapali Dubey Chath Song: छठ के पावन अवसर पर आम्रपाली दूबे का चले के बाटे छठ के घाटे ए पिया सुपरहिट भोजपुरी भजन को सुनकर आप छठी मइया की भक्ति में लीन हो जाएंगे। गाने को आम्रपाली ने अपनी आवाज दी है।

Loading ...

Amrapali Dubey Chath Song: हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली को पर्वों की माला कहा जाता है। पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व केवल भैयादूज तक ही सीमित नहीं रहता है बल्कि यह त्योहार लोकआस्था का महापर्व छठ तक चलता है।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह महापर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छठ पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आस्था के महापर्व छठ पूजा में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं।

 आम्रपाली दुबे का चले के बाटे छठ के घाटे ए पिया सुपरहिट भोजपुरी भजन धूम मचा रहा है। गाने को बेहद शानदार तरीके से भक्तिमय अंदाज में फिल्माया गया है। आम्रपाली दुबे की आवाज में आप इस भजन को सुनकर छठी मइया की भक्ति में लीन हो जाएंगे।

इस गाने को सुन आप छठ घाट के शानदार दृश्य का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं गाने को अब तक 28 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है। जबकि इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है। गाने को साल 2018 में यूट्यूब पर रिलाज किया गया था।