लाइव टीवी

Sawan Bhojpuri Song: सात करोड़ बार देखा गया गाना ‘कांवर के पावर’, भगवान शिव बने निरहुआ-आम्रपाली दुबे बनीं गौरा

Updated Jul 09, 2020 | 17:43 IST |

Dinesh Lal Yadav ,Aamrapali Dubey Kanwar Ke Power : दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे का यह गाना ‘कांवर के पावर’ जुलाई 2016 मे रिलीज हुआ था। यह गाना आज भी कांवड़ियों के बीच जम के बजाया जाता है।

Loading ...

Nirahua Amrapali Dubey Sawan Song: सावन लगते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कावंड़ गीत, बोलबम गीत भक्ति गीतों का तांता लग जाता है। लेकिन इनमें भी सब गाना हिट नहीं होता कुछ ही गानों को लोगो का प्यार मिलता है। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे के इस गाने ‘कांवर के पावर’ को पिछले 4 साल से लगातार भोले भक्तों का खूब प्यार मिल रहा है। इसे अब तक यूट्यूब पर 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।  

‘कांवर के पावर’ गाने में भगवान शिव का किरदार निरहुआ और माता पार्वती का किरदार आम्रपाली दुबे निभा रही हैं। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटा सा बच्चा अपने माता-पिता से जिद करता है की उसे भी कांवड़ यात्रा पर जाना है।