लाइव टीवी

chhath song 2020: खेसारी लाल यादव डीजे अंदाज में मनाएंगे छठी मईया का त्योहार, अनिशा पांडे भी दे रहींं उनका साथ

Updated Nov 02, 2020 | 16:42 IST |

20 नवंबर को छठ का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। हालांकि, भोजपुरी के गायक अभी से छठी मईया का गीत रिलीज करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना रिलीज हो गया है।

Loading ...

छठ का त्योहार ऐसे तो पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन यूपी बिहार में इसका खास महत्व है। इस दिन महिलाएं छठी मईया की पूजा करती हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। अपने नए गाने छठ घाटे चली में इस बार खेसारी लाल यादव और अनिशा पांडे कुछ अलग तरीके से छठ का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं। अनिशा पांडे कहती हैं, हर बार हम लोग गा बजा कर यह त्योहार मना लेते हैं लेकिन इस बार हम अलग तरीके से डीजे की तरह गा कर छठी मईया का त्योहार मनाएंगे। इस बात पर खेसारी लाल यादव भी तैयार हो जाते हैं। गाने को बेहद खूबसूरती से खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।