लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav Navratri Geet: मां दुर्गा के भक्त बने खेसारी लाल यादव, नवरात्रि पर रिलीज हुआ नया गाना

Updated Mar 27, 2020 | 12:47 IST |

Khesari Lal Yadav Navratri special Geet: चैत्र नवरात्रि में कई भक्ति गीत रिलीज हुए हैं। भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का ये नया गीत 'मईया के रुपवा कमाल' लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav Navratri special Geet: भोजपुरी गाने के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चैत्र नवरात्रि पर एक नया गीत लेकर आए हैं और ये गीत रिलीज होते ही हिट हो गया है।

खेसारी लाल यादव के गीत के बोल हैं - 'मईया के रुपवा कमाल'। इस गीत के वीडियो में नाचते-झूमते खेसारी लाल मां दुर्गा के रुप का बखान कर रहे हैं। बता दें इस गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक अभिनाश झा का है। 

 खेसारी लाल यादव के इस गाने को 42 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। खेसारी लाल की सुरीली तान और दिलकश म्यूजिक के साथ ये गीत बेहत कर्णप्रिय है जिसे सुनते ही भक्तों के दिलों में श्रध्दा का भाव जाग जाता है।