लाइव टीवी

Bhojpuri Bolbam Song: खेसारी लाल का नया बोल बम गाना रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

Updated Jul 22, 2021 | 14:49 IST |

Latest Bhojpuri Bolbam Song: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी बोलबम गाना खूब वायरल हो रहा है। लोगों को इस गाने का वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Sabke Upay Om Namah Shivay: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी का नया बोलबम गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका टाइटल सबके उपाय ॐ नमः शिवाय है। इस नए भोजपुरी बोलबम सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है और गाने के लिरिक्स प्रकाश बारुद ने लिखे हैं। आपको बता दें कि गाने  के वीडियो को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी पर फिल्माया गया है। इस गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ये भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी बोलबम गाने के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।