लाइव टीवी

Bhojpuri New Song: लोकल को वोकल बनाने की बात पर बना नया भोजपुरी गाना, देखें Videshi Brand Ghar... का वीडियो

Updated Jun 20, 2020 | 14:58 IST |

Khushboo Uttam New Song: भोजपुरी गायिका खुशबू उत्तम के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। दर्शक उनके गानों को सुनते ही झूम उठते हैं। अब उनके नये गाने की भी दर्शक काफी सराहना कर रहे हैं।

Loading ...

Khushboo Uttam New  Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए हर दिन कोई न कोई भोजपुरी गाने रिलीज होते ही हैं। अब हाल ही भोजपुरी गायिका खुशबू उत्तम का एक नया गाना काफी धमाल मचा रहा है। उनके इस गाने का नाम है- 'विदेशी ब्रांड घर में लाने का नहीं'। गाने के वीडियो में लोकल को वोकल बनाने की बात कही गई है। देसी ब्रांड को अपनाने की बात पर जोर दिया गया है। गाने में खुशबू उत्तम अपने पति से देसी सामान को अपनाने की सलाह देती नजर आती हैं, जिससे देश का पैसा देश में ही रह जाए और एक आत्मानिर्भर भारत का निर्माण हो। गाने में पूरे देसवासियों के लिए एक संदेश हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल प्रवीन उत्तम ने लिखे हैं। गाने का संगीत टिंकू तूफान केसरी का है। गाने को डायरेक्ट नवीन कुमार सिंह ने किया है।