लाइव टीवी

आज भी सुना जाता है मनोज त‍िवारी का Bagal wali jaan mareli गाना, देखें वीड‍ियो

Updated Jul 02, 2020 | 13:38 IST |

Manoj Tiwari – Bagal Wali Jaan Mare li : मनोज तिवारी का यह गाना मार्च 2012 में रिलीज हुआ था। मनोज तिवारी का ये पुराना गाना आज भी ह‍िट है और खूब सुना जाता है।

Loading ...

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को पूरा देश जानता है मनोज तिवारी एक बेहतरीन भोजपुरी गायक के साथ-साथ एक दिग्गज राजनितिज्ञ भी हैं। अभी कुछ ही वक्त पहले तक वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव को हारने के बाद उनको अपने पद से हटना पड़ा था। भोजपुरी सिनेमा में उनकी बहुत इज्जत है जानकारों का मानना है की आज भोजपुरी सिनेमा जिस मुकाम पर है उसमें मनोज तिवारी का बड़ा रोल है। मनोज तिवारी के पुराने गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। उन्ही गानों में से एक गाना ‘बगल वाली जान मारे ली’ भी है। अब तक इसे यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने का वीड‍ियो आप यहां देख सकते हैं।