लाइव टीवी

Pawan Singh Bolbum Song: पवन सिंह के बोलबम गाने को सुन हो जाएंगे महादेव की भक्ति में लीन, Watch Video

Updated Mar 04, 2021 | 14:56 IST |

Pawan Singh Song: महाशिवरात्रि में गिनती के दिन बाकी हैं ऐसे में पवन सिंह का गाना महादेव का दीवाना इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। गाने में पवन सिंह भांग के नशे में लिप्त महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

Loading ...

Pawan Singh Bolbum Song 2021 Mahadev Ka Deewana: महाशिवरात्रि में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, हिंदु धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। महादेव के भक्त साल भर इस दिन की प्रतिक्षा करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर को और भी खास बनाने के लिए इंटरनेट पर महाशिवरात्रि के भोजपुरी गानों की मांग अभी से बढ़ने लगी है। ऐसे में आज हम आपके लिए पवन सिंह का गाना महादेव का दीवाना लेकर आए हैं। गाने में पवन सिंह भगवान शिव की भक्ति में लीन मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने में अनिशा पांडे ने पवन सिंह की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है।

भांग के नशे में लिप्त पवन सिंह महादेव की भक्ति में लीन मजेदार अंदाज में दिख रहे हैं। गाने में अनिशा पांडे महाशिवरात्रि के अवसर पर पवन सिंह को फोन कॉल करती हैं और मिलने के लिए बुलाती हैं। जिस पर पवन सिंह अनिशा पांडे से कहते हैं कि कुछ दिन के लिए उन्होंने मोहमाया का त्याग कर दिया है और महादेव की भक्ति में लीन हैं। गाने को भक्तिमय अंदाज में मजेदार तरीके से फिल्माया गया है। वहीं गाने को कुछ ही महीनों में 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो इस गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखा है। जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।