लाइव टीवी

Chhath Geet 2020: Pawan Singh का छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन गीत, सुनकर हो जाएंगे छठी मइया की भक्ति में लीन

Updated Nov 08, 2020 | 13:25 IST |

Chhath Puja 2020 : इस छठ महापर्व के दौरान पवन सिंह का छठ गीत छठी मइया के घाटवा पे आजन बाजन गीत को सुनकर हो जाइए छठी मइया की भक्ति में लीन।

Loading ...

नहाय खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के अब कुछ ही हफ्ते रह गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में छठ पूजा के इस पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए पवन सिंह का छठी माई के घाटवा पे आजन बाजन, छठ पूजा के अवसर पर सर्वाधिक सुना जाने वाला छठ गीत लेकर आए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार नाम से मशहूर पवन सिंह ना केवल फिल्मी गानों से ही गदर मचाते आए हैं बल्कि वह अपने भक्तिमय अंदाज के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। गाने में छठी मइया के प्रति लोगों की आस्था इस पर्व की महत्वता को दर्शा रहा है। वहीं गाने को अब तक 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के बोल लिखे हैं अरुण बिहारी ने जबकि म्यूजिक दिया है शंकर सिंह जी ने।