लाइव टीवी

Richest Indian Women: ये हैं देश की सबसे अमीर महिलाएं, जानिए कितनी है संपत्ति

Updated Nov 11, 2021 | 14:28 IST |

Richest Indian Women: नायका (Nykaa) की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति (billionaire) बन गई हैं। नायका की होल्डिंग कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN Ecommerce Ventures) भारत की महिला-नेतृत्व वाली पहली कंपनी है, जो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई। आइए जानते हैं फोर्ब्स के अनुसार भारत की शीर्ष पांच अरबपति महिलाओं के बारे में।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: BCCL

1. सावित्री जिंदल
इस लिस्ट में पहले स्थान पर सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) हैं। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप (OP Jindal Group) की चेयरपर्सन हैं। मौजूदा समय में इनकी कुल संपति 17.7 अरब डॉलर है। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं, वहीं पूरी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में वे 115वें स्थान पर हैं।

2/ 5
तस्वीर साभार: BCCL

2. फाल्गुनी नायर
नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सातवीं महिला अरबपति और देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 6.5 अरब डॉलर है। 

3/ 5

3. लीना तिवारी
फोर्ब्स के अनुसार लीना तिवारी (Leena Tewari) देश की तीसरी सबसे धनी महिला हैं। उनकी दौलत 4.4 अरब डॉलर है। लीना फार्मा कंपनी USV इंडिया की चेयरपर्सन हैं। साल 1961 में उनके पिता विट्ठल गांधी ने Revlon के साथ कंपनी की स्थापना की थी।

(Pic: USV India)

5/ 5
तस्वीर साभार: BCCL

5. स्मिता कृष्णा
Godrej की वारिस स्मिता वी कृष्णा (Smita Crishna) की कुल संपत्ति 2.8 अरब डॉलर है। कृष्णा पारिवारिक संपत्ति में पांचवां हिस्सा रखती हैं। उनके पति विजय कृष्णा, एक प्रसिद्ध थिएटर अभिनेता हैं और बेटी न्यारिका होल्कर समूह में काम करते हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।