लाइव टीवी

New Excise Policy: नई पॉलिसी आने के बाद चंडीगढ़ में अब रात 3 बजे तक खुले रहेंगे क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार

Updated Apr 02, 2022 | 16:32 IST

New Excise Policy: चंडीगढ़ में अब नई एक्साइज पॉलिसी के तहत सभी बीयर बार, डिस्‍कोथेक और क्‍लब रात 3 बजे तक खुले रहेंगे, इस दौरान लिकर भी सर्व होगा। शहर के युवाओं को अब वीकेंड पर नहीं लगाना पड़ेगा पंचकुला और मोहाली के चक्‍कर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नई एक्साइज पॉलिसी के लागू होने से चंडीगढ़ की नाइट लाइफ में लगेंगे चार चांद
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ में अब रात 3 बजे तक छलका सकेंगे जाम
  • लाइसेंसे लेने के लिए देनी पड़ेगी 4 लाख रुपये अतिरिक्‍त फीस
  • अब तक 25 क्लब, डिस्कोथेक, होटल और बार मालिकों को मिला लाइसेंस

New Excise Policy:  चंडीगढ़ ऐसी जगह है जहां के लोग अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय करते हैं। दिन कोई भी हो, लेकिन रात होते ही शहर के क्‍लबों, डिस्‍कोथेक और बीयर बार में भीड़ बढ़ने लगती है। वहीं वीकेंड पर यह एंजॉयमेंट बेहद खास बन जाता है। वीकेंड पर लोग जमकर पार्टी करते हैं। इन लोगों की पार्टी के मजे को अब नई एक्साइज पॉलिसी ने डबल कर दिया है। अब शहर के क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार रात 3 बजे तक खुले रहेंगे।

नई एक्साइज पॉलिसी के तहत अब देर रात तीन बजे तक नाइट क्लब और डिस्कोथेक में लीकर सर्व होगा। हालांकि इसके लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की ओर से चार लाख रुपये सालाना फीस अलग से तय की गई है। पॉलिसी लागू होते ही एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास आवेदनों का ढेर लग गया है। अभी तक शहर के 25 क्लब, डिस्कोथेक, होटल और बार मालिकों ने इसका लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया है। इन सभी को देर रात तीन बजे तक क्लब खोलकर लिकर सर्व करने की अनुमति दे दी गई है।

मध्यमार्ग है नाइट लाइफ की जान

इस शहर का मध्‍यमार्ग नाइट लाइफ की जान है। यहीं पर अधिकतर नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बीयर बार स्थित हैं। यहां के सेक्टर-26, 7, 8 और 9 सेक्टर में करीब 60 से अधिक क्लब, बार और डिस्कोथेक मौजूद हैं। देर रात तीन बजे तक पार्टी की अनुमति मिलने के बाद अब यहां की नाइट लाइफ और बदल जाएगी। जानकारों का मानना है कि, कोरोना के कारण पिछले दो साल से मंदी में चल रहे इस इंडस्ट्री के लिए यह पॉलिसी संजीवनी की तरह काम करेगी।

अभी 12 बजे बंद हो जाते थे क्‍लब-बार

चंडीगढ़ में अभी सिर्फ रात 12 बजे तक ही क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट्स में लिकर सर्व करने की अनुमति थी। जिसके कारण वीकेंड पर यहां का क्राउड पंचकूला और मोहाली चला जाता था। क्योंकि इन जगहों पर देर रात तक क्लब खोलने की अनुमति थी। हालांकि अब चंडीगढ़ में ही युवाओं को देर रात नाइट लाइफ के मनोरंजन और पार्टी करने के लिए जगह मिलेगी।