लाइव टीवी

Chandigarh Toll Tax: अब सस्ता होगा चंडीगढ़-शिमला हाईवे टोल प्लाजा से गुजरना, केवल एक टोल पर होगी वसूली

Updated Mar 23, 2022 | 17:49 IST

Chandigarh Toll Tax:नितिन गडकरी ने लोकसभा में घोषणा की कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक-दूसरे से 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी टोल कलेक्शन प्वॉइंट अगले तीन महीनों में बंद कर दिए जाएंगे।

Loading ...
चंडीगढ़ से शिमला का सफर सस्ता 
मुख्य बातें
  • शिमला-चंडीगढ़ के यात्रियों को राहत मिली है
  • चंडीगढ़ से शिमला का सफर सस्ता हुआ
  • अब 1 ही टोल प्लाजा पर होगी वसूली

Chandigarh Toll Tax: प्रदेश वासियों के लिए एक गुड न्यूज है। शिमला से चंडीगढ़ आने जाने वाले लोग इस खबर को पढ़कर झूम उठेंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा के मुताबिक, वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है। वैसे तो यहां अधिक टोल प्लाजा नहीं है लेकिन नितिन गडकरी ने लोकसभा में टोल टैक्स को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी टोल प्लाजा 60 किलोमीटर से कम के दायरे में नहीं हो सकता है और 60 किलोमीटर से कम दूरी के सभी टोल नाके खत्म कर दिए जाएंगे। 

चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर दो टोल प्लाजा हैं, जिनमें पहला टोल प्लाजा चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले हाईवे पर पंचकूला के चंडीमंदिर के पास है। वहीं, दूसरा टोल प्लाजा हिमाचल के सोलन जिले के धर्मपुर के पास सनवारा में है। इन दोनों जगहों पर वाहन चालकों को टोल देना पड़ता है। ऐसे में अब एक टोल प्लाजा हटाए जाने की घोषणा कर दी गई है।

सनवारा और चंडीमंदिर टोल प्लाजा फीस

सोलन के सनवारा टोल प्लाजा पर कार और जीप की एक तरफ की फीस 55 रुपये वसूला जाता है। इसके साथ ही डबल फेयर 85 रुपये लिया जाता है। इस टोल प्लाजा पर फास्टैग से यह शुल्क वसूला जाता है। वहीं, चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन के बाद मल्टीपल और मासिक टैक्स बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद सिंगल फेयर 30 रुपये और डबल फेयर 50 रुपये कर दिए गए।

हटेगा टोल प्लाजा

चंडीगढ़ से शिमला की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है और इस हाईवे पर दो टोल प्लाजा आते हैं। चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जाने वाले हाईवे पर पंचकूला के चंडीमंदिर में पहला टोल गेट आता है। वहीं इसके बाद दूसरा टोल प्लाजा सोलन जिले के धर्मपुर के नजदीक सनवारा में है। जहां पर वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ता है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा से सनवारा टोल प्लाजा के बीच की दूरी करीब 25 से 30 किमी है। यहां से एक टोल प्लाजा हटाया जाएगा।