लाइव टीवी

युजवेंद्र चहल की मंगेतर भी हैं सोशल मीडिया सनसनी, डांस के ठुमके और चुलबुली अदाओं में माहिर, देखें फोटोज

Updated Aug 08, 2020 | 21:01 IST |

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और यूट्यूबर व कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने शनिवार को रोका करके विवाह बंधन में बंधने की जानकारी दे दी है।

Loading ...
1/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। चहल ने यूट्यूबर और कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा को अपना हमसफर बनाया है।

2/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एकसाथ रोके की फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'हमने 'हां' कहा, अपने परिवार वालों के साथ।' युजी ने एक जबकि धनश्री ने रोके की तीन फोटोज शेयर की।

3/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

युजी-धनश्री ने शनिवार को रोका सेरेमनी के जरिये अपने रिश्‍ते के जुड़ने की जानकारी फैंस से शेयर की।

5/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा एक यूट्यूबर और कॉरियोग्राफर हैं। बता दें कि रोका से पहले चहल और धनश्री एकसाथ कुछ जुम वर्कशॉप्‍स में नजर आए हैं।

6/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

युजवेंद्र चहल के जैसे धनश्री वर्मा की फैन फॉलोइंग जबर्दस्‍त हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। यही वजह है कि कई फैंस धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया सनसनी भी बुलाते हैं।

7/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल का नाम स्‍केंचर्स हैं। उनके यूट्यूब पर 1.5 मिलियन से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स हैं।

8/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा की इंस्‍टाग्राम पर भी जबर्दस्‍त फैन फॉलोइंग हैं। उनके 5 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं।

9/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा अपनी चुलबुली अदाओं और प्‍यारी सी मुस्‍कान की वजह से भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं।

10/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा बॉलीवुड गानों पर डांस करती हैं और उन्‍होंने हिप-हॉप की ट्रेनिंग ली है।

11/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

धनश्री वर्मा की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह मुंबई में रहती हैं और उन्‍होंने अपनी पढ़ाई नवी मुंबई के डॉ डी वाय पाटिल यूनिवर्सिटी से की है।

Chandrayaan 3

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल