लाइव टीवी

Delhi : दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

Updated Aug 19, 2020 | 06:53 IST

दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय एक लड़के की चोकू मार कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
16 वर्षीय लड़के की चाकू मार कर हत्या

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में मंगलवार को कथित तौर पर एक मामूली विवाद में 16 वर्षीय एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने संगम विहार और देवली क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 22 वर्षीय फारूक के रूप में हुई है।

किशोर को मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘मृतक के भाई के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।’

ठाकुर ने बताया कि संगम विहार में अपराध स्थल से हथियार भी बरामद कर लिया गया। बाद में पता चला कि दोनों के बीच गली में ईंटों को रखने को लेकर विवाद हुआ था।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।