लाइव टीवी

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में चाकू की नोक पर रिश्तेदार के सामने 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Updated Sep 18, 2020 | 09:56 IST

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
17 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप

नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ चाकू की नोक पर गैंगरेप किया गया। बदमाशों ने उसके जीजा के साथ उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की रात वे दोनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फिर उसके सामने लड़की के साथ गैंगरेप किया। 

पुलिस ने बुधवार की सुबह 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की का जीजा उसे बचाने की कोशिश कर रहा था इस दौरान बदमाशों ने उसके हाध पर चाकू से मारा था जिससे हाथ में चोट भी आई है।

ये वारदात मंगलवार रात 10 बजे के करीब की है। पुलिस के मुताबिक वे मंडोली जेल के निकट एक बस से उतरे और फिर सुनसान सड़क पर पैदल घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वे तीनों संदिग्ध वहां आए और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उन तीनों ने चाकू निकाला और चाकू दिखाकर उन दोनों को पास के निर्माणाधीन मकान में ले गए और लड़की के साथ गैंगरेप किया।

लड़की का जीजा इन सबमें बीच बचाव करने लगा तो उसके हाथ में चाकू से कट का निशान भी लग गया। गैंगरेप को अंजाम देने के बाद बदमाश लड़की का पर्स लेकर भी भाग गए। पीड़िता के बताए डिटेल के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए फौरन सर्च अभियान शुरू किया और उन्हें क्राइम सीन से कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

वे अपनी बाइक एक जगह पर छोड़कर भाग गए थे। उसी जगह से पीड़िता का पर्स भी बरामद कर लिया गया। बाइक की रजिस्ट्रेशन ट्रेस करने के बाद उसकी चोरी का भी पता लगा लिया गया। तीनों आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया। उनकी पहचान राजीव, शहजाद और इकरम के तौर पर हुई है, तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के आस पास है। तीनों नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।