लाइव टीवी

Delhi E Health Card: दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी ई-स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा, अगले महीने घर-घर होगा सर्वेक्षण

Updated Jul 19, 2022 | 13:20 IST

Delhi E Health Card: केजरीवाल सरकार जल्द दिल्ली वालों को ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधा मुहैया करवाने वाली है। इसके लिए अगले महीने घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। इस जानकारी का इस्तेमाल एक डेटाबेस के तौर पर किया जाएगा जो सरकार के एचआईएमएस को बनाने में मजबूत करेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अगले महीने से ई-स्वास्थ्य कार्ड के लिए सर्वेक्षण, दिल्ली सरकार ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधा मुहैया कराएगी
मुख्य बातें
  • ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधा के लिए घर-घर होगा सर्वेक्षण
  • तैयार होगा विस्तृत स्वास्थ्य डेटाबेस
  • डेटाबेस तैयार कर किया जाएगा इलाज

Delhi E Health Card: दिल्ली सरकार जल्द राज्य के लोगों के लिए मजबूत स्वास्थ्य सिस्टम बनाने वाली है। ताकि बीमार लोग अपना तुरंत और बेहतर इलाज करवा सकें। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार जल्द दिल्ली वालों को ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधा मुहैया करवाने वाली है। इसके लिए ई-स्वास्थ्य कार्ड और एचआईएमएस (स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली) के लिए विस्तृत स्वास्थ्य डेटाबेस तैयार करने में जुट गई है। इसके लिए अगले महीने घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने साल 2023 की निर्धारित समय सीमा से काफी पहले नवंबर या दिसंबर से कार्ड वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है।

सर्वेक्षण कर तैयार होगा डेटाबेस

अधिकारियों ने बताया है कि, दिल्ली के हर एक निवासी के बुनियादी विवरण जैसे उम्र, लिंग, प्रमुख स्वास्थ्य बीमारियों से जुड़ी हिस्ट्री, चल रहे इलाज की प्रगति, दवा एलर्जी, और सर्जरी की हिस्ट्री सहित अन्य जानकारी एकत्र करने के लिए शहर भर में अगले महीने से घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। इस जानकारी का इस्तेमाल एक डेटाबेस के तौर पर किया जाएगा जो सरकार के एचआईएमएस को बनाने में मजबूत करेगा। यह डेटाबेस आने वाले वर्षों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को हर एक मरीज की हेल्थ हिस्ट्री रिकॉर्ड करने और ट्रैक करने में मदद करेगा ताकि बिना किसी परेशानी के इलाज हो सके।

क्यूआर कोड-आधारित होगा स्वास्थ्य कार्ड

आपको बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि, एचआईएमएस और स्वास्थ्य कार्ड योजना दिल्ली में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में क्रांति लाएगी। प्रारंभिक योजना 2023 तक स्वास्थ्य कार्ड वितरित करने की थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग परियोजना को गति देने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। विभाग के अधिकारियों ने यह भी कहा कि, एक बार सर्वेक्षण पूरा हो जाने के बाद अगला कदम क्यूआर कोड-आधारित स्वास्थ्य कार्ड के लिए एक प्लेटफॉर्म लॉन्च करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि, विभाग ने नवंबर या दिसंबर से कार्ड जारी करने का लक्ष्य है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।