लाइव टीवी

दिल्ली-NCR से 100 करोड़ की कोकीन बरामद, क्रिसमस के लिए किया था ये खतरनाक प्लान

Updated Dec 15, 2019 | 12:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राजधानी दिल्ली में 100 करोड़ के कोकीन की खेप बरामद की है। पुलिस ने इसमें 9 लोगों के गैंग को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
एनसीबी ने 100 करोड़ की कोकीन बरामद की

नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राजधानी दिल्ली में कोकीन के बड़ी खेप का पर्दाफाश किया है। एनसीबी के द्वारा चलाए गए अभियान में दिल्ली से 100 करोड़ की कीमत के कोकीन बरामद हुए हैं। इनका कुल वजन 20 किलोग्राम बताया जाता है। अधिकारियों ने 9 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इस तस्करी के पीछे एक गैंग का हाथ है जिसका लीडर एक महिला है। महिला इंडोनेशियाई मूल की बताई जाती है। 

इसके अलावा मोनिका रेनहार्ट नाम की एक महिला भी गिरफ्तार की गई है। यह दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी के काम करती थी। गिरफ्तार हुए 9 लोगों के गैंग में दो नाइजीरियाई मूल के हैं जबकि इनमें से एक अमेरिकी है। एनसीबी के निदेशक राकेश अस्थाना के निर्देशन में अधिकारियों के द्वारा देश भर में चलाए एंटी ड्रग्स रैकेट ऑपरेशन के बाद इतने बड़ी खेप को बरामद की गई है।   

ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने बीते दिनों 55 किलोग्राम कोकीन की खेप बरामद की थी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में ये पता लगा था कि ये सभी माल भारत से मंगाए गए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एनसीबी से संपर्क किया था और उन्हें इस बारे में सूचना दी थी। 

एनसीबी ने विदेशी एजेंसी की इस टिप पर फौरन कार्रवाई शुरू कर दी और दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स रैकेट में सक्रिय 5 लोगों को गिरफ्तार किया। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीआर मल्होत्रा के निर्देशन में इन पांचों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस गैंग में शामिल महिला को वसंत कुंज के पास स्थित एंबियेंस मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। कोकीन की ये खेप क्रिसमस के मौके पर भारत में बेचने के लिए मंगाई गई थी। 
 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।