लाइव टीवी

Punjab Election 2022 Opinion Poll: ऐसा है पंजाब के लोगों का मूड, किसकी बन सकती है सरकार? कैसी होगी कैप्टन की भूमिका?

Updated Jan 10, 2022 | 21:31 IST

Punjab Election 2022 Opinion Poll Result Times Now Navbharat Hindi: टाइम्स नाउ नवभारत ने ओपिनियन पोल के माध्यम से पंजाब की जनता का मूड जानने की प्रयास किया है। यहां जानें कि पंजाब में किस पार्टी की सरकार बन सकती है।

Loading ...
पंजाब ओपिनियन पोल
मुख्य बातें
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है
  • बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का गठबंधन कमाल करता नहीं दिख रहा है
  • पंजाब में ड्रग्स और तस्करी सबसे बड़ा मुद्दा है

Punjab Election 2022 Opinion Poll: चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। अब टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के साथ मिलकर इन राज्यों में ओपिनियन पोल कर जनता का मूड जानने की कोशिश की है। यहां हम बात करेंगे पंजाब की। अगर ओपिनियन पोल के सैंपल साइज की बात करें तो पंजाब में हमने 18,620 लोगों से बात की है। ये सर्वे 31 दिसंबर 2021 से 9 जनवरी 2022 के बीच किया गया है, यानी कि लोगों का ताजा मूड सामने आया है। 

    कैप्टन की अलग पार्टी से किसे फायदा होगा?

    • बीजेपी 22.47%
    • कांग्रेस   4.85%
    • AAP 47.75%

    केजरीवाल का मुफ्त वाला दिल्ली मॉडल पंजाब में चलेगा?

    • हां 62.40%
    • नहीं 25.14%
    • कह नहीं सकते 12.46%

    Assembly Election 2022 Opinion Poll LIVE: UP, Punjab, Uttarakhand, Goa

    पंजाब में बतौर सीएम अनुसूचित जाति की पसंद कौन?

    • चरणजीत सिंह चन्नी 35.22%
    • कैप्टन अमरिंदर सिंह 0.78%
    • सुखबीर बादल 9.23%
    • भगवंत मान 30.85%
    • नवजोत सिंह सिद्धू 1.99%
    • अन्य 21.93%

    पंजाब में हिंदू मतदाता की पसंद कौन?

    • कांग्रेस 27.97%
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 10.75%
    • अकाली+ 8.10%
    • AAP 52.47%

    पंजाब चुनाव के मुद्दे क्या होंगे?

    • किसान आंदोलन 11.85%
    • महंगाई 12.80%
    • ड्रग्स और तस्करी 32.85%
    • स्वास्थ्य सेवा 28.70%
    • रोजगार 13.80%

    माझा रीजन में किसे कितनी सीट?

    • कांग्रेस 11-13
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 0-1
    • अकाली+ 1-2
    • AAP 9-11

    माझा में किसको कितने प्रतिशत वोट?

    • कांग्रेस 37.12%
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 5.96%
    • अकाली+ 18.27%
    • AAP 36.21%

    दोआब रीजन में किसे कितनी सीट?

    • कांग्रेस 14-15
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस)  0-1
    • अकाली+ 0-2
    • AAP 7-8

    दोआब में किसको कितने प्रतिशत वोट?

    • कांग्रेस 36.23%
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 6.21%
    • अकाली+ 19.65%
    • AAP 34.83%

    मालवा रीजन में किसे कितनी सीट?

    • कांग्रेस 16-19
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 1
    • अकाली+ 10-11
    • AAP 38-39

    मालवा में किसको कितने प्रतिशत वोट?

    • कांग्रेस 32.35%
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 3.31%
    • अकाली+ 17.83%
    • AAP 42.25%

    पंजाब में किसे कितनी सीट?

    • कांग्रेस 41-47
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 1-3
    • अकाली+11-15
    • AAP 54-58

    पंजाब में किसको कितने प्रतिशत वोट?

    • कांग्रेस 33.70%
    • बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस) 3.49%
    • अकाली+ 18.36%
    • AAP 41.19%