लाइव टीवी

UP Elections: जसवंत नगर से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, समाजवादी पार्टी ने की घोषणा

Updated Jan 22, 2022 | 23:28 IST

Shivpal Singh: मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव इटावा की जसवंत नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Loading ...
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव
मुख्य बातें
  • 2017 विधानसभा चुनाव से पहले सपा से अलग हो गए थे शिवपाल यादव
  • शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था
  • पिछले महीने शिवपाल ने सपा के साथ गठबंधन किया

शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश के जसवंत नगर से समाजवादी पार्टी-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इटावा जिले के जसवंत नगर में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। शिवपाल यादव वर्तमान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख हैं। समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इटावा की जसवंत नगर विधानसभा सीट से श्री शिवपाल सिंह यादव जी सपा एवं प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।

शिवपाल सिंह यादव के अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संबंध खराब हो गए थे। इसके बाद 2017 में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। पिछले महीने उन्होंने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सपा के साथ गठबंधन की घोषणा की।

इसी महीने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा था कि चुनाव को लेकर अखिलेश से उनकी बात हो चुकी है। वह अपने उम्मीदवारों की सूची उन्हें सौंप चुके हैं। सीट बंटवारे पर अखिलेश जो भी फैसला करेंगे वह उन्हें मान्य होगा। शिवपाल ने कहा कि इस चुनाव में सपा और सयहोगी दलों का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है। 

Times Now नवभारत से बोले शिवपाल यादव- अखिलेश फिर से बनें मुख्यमंत्री, मैंने उन्हें नेता मान लिया है 

उससे पहले उन्होंने कहा था कि सपा के साथ आने का फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि सबकी राय थी कि मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। बीजेपी की सरकार से सब परेशान हैं। इन्होंने सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किए। चुनाव से पहले ये सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, लोगों को फंसा रहे हैं। झूठे-झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं। किसानों को 13 महीने बैठने पड़ा।  

'हिन्दुत्व' की धार से विवश हुए अखिलेश यादव पहुंचे चाचा शिवपाल सिंह की शरण