लाइव टीवी

 यूपी चुनाव पर सीएम योगी का EXCLUSIVE इंटरव्यू: टाइम्स नाउ नवभारत के चुनावी सर्वे समेत कई प्रश्नों के दिए जवाब

Updated Jan 21, 2022 | 22:03 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद टाइम्स नाउ नवभारत पर उनका पहला इंटरव्यू। यहां जानिए उन्होंने हमारे चुनावी सर्वे और अन्य सवालों पर क्या जवाब दिया।

Loading ...

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत हर हफ्ते चुनावी सर्वे कर रहा है। आज के चुनाव सर्वे में बीजेपी को 225 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को 154 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास बातचीत की। गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बारे में सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर मेरे ल‍िए नया नहीं है, मैं यहां से पांच बार सांसद रहा हूं, ये मेरी पारंपर‍िक सीट है।

अखिलेश वहां जाते हैं जहां जाति विशेष की होड़ है। हम राष्ट्रवाद सुशासन पर काम कर रहे हैं। विपक्ष के लिए चुनाव केवल सत्ता है। यूपी को चुनाव के लिए जज्बा चाहिए। यूपी में डबल इंजन की सरकार है। उसने कर दिखाया है। उस सीट पर जाते हैं, ज‍िस पर जात‍ि व‍िशेष का वोट ज्‍यादा होता है, जो 12 बजे सोकर उठता हो उससे उम्‍मीद भी क्‍या रख सकते हैं'।

अपर्णा के सामाजिक काम से वो परेशान थे। सपा का काम गुंडा तत्वों को बढ़ाना था। अपर्णा ने कहा कि पीएम मोदी से प्रभावित हूं। समाजवाद समाज का सबसे बड़ा धोखा है। सपा ने लोहिया की विचारधारा डूबाने का काम किया।  चुनावी नतीजे बताएंगे कौन कमजोर है, कौन मजबूत है। मैं किसी को कमजोर, मजबूत नहीं कहता। 2019 में महागठबंधन के बाद भी हारे थे। 

हम जाति के आधार पर टिकट नहीं देते हैं। सपा की लिस्ट में दंगाइयों के नाम हैं। उनकी लिस्ट से मानसिकता उजागर होती है। सपा दंगाइयों को प्रश्रय दे रही है। डबल इंजन की सरकार ने सामाजिक न्याय किया है। पहले गुंडाराज के अलावा कुछ नहीं था। हमने किसी अपराधी को टिकट नहीं दिया। कैराना में एसपी उम्मीदवार क्यों भागा था। सपा ने अपराधियों को टिकट दिया।

हमारा राष्ट्रवाद सभी को सुरक्षा देना है। आजादी के बाद वार मेमोरियल क्यों नहीं बना। शहीदों को सम्मान क्यों नहीं दिया। वार मेमोरियल में सभी शहीदों का नाम है।

बंगाल सरकार गरीबों की सरकार नहीं है। हर स्कीम राजनीति करती है। किसानों की हितैषी नहीं है। हर भारतीय नेता जी को सम्मान देता है। 

प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। प्रियंका तौकीर रजा की बहू की बात सुनें। तौकीर रजा ने कांग्रेस का समर्थन किया। 

कभी अपराधी को बचाने का प्रयास नहीं किया। सच को जाने बैगर मुद्दे उठाए जा रहे हैं। आज यूपी में भयमुक्त वातावरण है। यूपी में 4 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। 

यूपी की अर्थव्यवस्था में डबल वृद्धि हुई है। सपा सरकार में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी। अब रोजगार में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले शिक्षा की हालत बहुत खराब थी। यूपी में डेढ़ लाख शिक्षक की भर्ती हुई। यूपी के स्कूलों में 54 लाख बच्चे बढ़े। 

टाइम्स नाउ-नवभारत के सर्वे पर उन्होंने कहा कि आप मानते हैं ना कि बीजेपी की सरकार बन रही है। बीजेपी बहुमत की सरकार बना रही है। सपा की 10 मार्च को शर्मनाक हार होगी। 

पार्टी छोड़ने वाले मंत्री और विधायकों पर कहा कि अवसरवादिता से सरकार नहीं चलती है। बीजेपी छोड़ने वाले मंत्री अवसरवादी हैं। मुख्यमंत्री किसी विभाग का प्रस्ताव लेकर नहीं आता है। मंत्री प्रस्ताव लेकर आते हैं। विकास के काम पर सभी से चर्चा करता था। अतृप्त आत्माएं हमेशा घूमती रहती हैं। ऐसे नेता हमेशा भटकते रहते हैं। 

बीजेपी गरीबों की सरकार है। 15 करोड़ गरीबों को फ्री राशन दे रहे हैं। विपक्ष गरीबों का भला नहीं चाहता है। माफियाओं पर आज बुल्डोजर चर रहा है। माफियाओं के घर से करोड़ों रुपए निकल रहे हैं। बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन रही है। मेरे अखिलेश से बातचीत होती रहती है। मैं मुलायम सिंह का भी हाल चाल लेता हूं। सबकी सुरक्षा का ख्याल रखना पड़ता है। 

पार्टी के हर कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है। टिकट किसे देना है ये पार्टी का अधिकार है। 

कैराना की तुलना लखीमपुर घटना से नहीं की जा सकती है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। विपक्ष ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। लखीमपुर केस में किसी का बचाव नहीं किया गया। 

किसान आंदोलन का चुनाव पर प्रभाव उन्होने कहा कि पश्चिम यूपी में बीजेपी के लिए मुश्किल नहीं है। किसान बीजेपी से परेशान नहीं है। नरेश टिकैत से बालियान की मुलाकात गलत नहीं है। 

अयोध्या हमारे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है। ये चुनाव 80 और 20 के बीज होगा। 20 के बारे में जो समझना चाहें, समझें।  यूपी में सब बा, बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।