लाइव टीवी

Punjab Election result 2022: पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवान हनुमान के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Updated Mar 10, 2022 | 14:56 IST

Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Temple: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में झाड़ू फेरते हुए सभी का सूपड़ा साफ कर दिया है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  • आप ने राज्य में जबरदस्त जीत हासिल की
  • कांग्रेस 20 सीटों के आंकड़े से भी दूर

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के अलावा पंजाब में सत्ता हासिल करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में झाड़ू फेर दी है और उसके खाते में 92 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। वह मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ दिल्ली में हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नई पार्टी बनाकर डूबी अमरिंदर सिंह की लुटिया, बड़े अंतर से गंवाई पटियाला सीट

इससे पहले केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में अपनी पार्टी के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद कहा कि वह ‘इस इंकलाब के लिए’ राज्य के लोगों को बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’ उन्होंने पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक तस्वीर भी साझा की। बता दें कि पंजाब में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 59 है, जिससे आप काफी आगे निकल चुकी है। राज्य में 117 सीटों पर चुनाव हुए।

यह भी पढ़ें: धुरी सीट से जीते भगवंत मान, अब बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री