लाइव टीवी

Neha Kakkar और Rohanpreet की उम्र में 7 साल का अंतर कुछ भी नहीं! पार्टनर से 10-26 साल बड़े हैं ये सेलेब्स

Updated Oct 23, 2020 | 19:05 IST

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, इस बीच दोनों के बीच उम्र का अंतर भी चर्चा का विषय है। वैसे नेहा और रोहन इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं।

Loading ...
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
मुख्य बातें
  • रोहनप्रीत सिंह से उम्र में 7 साल बड़ी हैं नेहा कक्कड़
  • बॉलीवुड में कई कपल ने की हैं उम्र में बहुत ज्यादा अंतर वाली शादियां
  • 10 साल से लेकर 26 साल तक के अंतर के साथ हुई हैं सेलेब्स की शादियां

मुंबई: कई लोगों के लिए उनकी उम्र का आंकड़ा बेहद अहम हो सकता है जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए यह महज एक एक संख्या से ज्यादा कुछ नहीं है और खासकर जब सेलिब्रिटी जोड़ियों की बात आती है तो उम्र के कम ही मायने देखने को मिलते हैं। पेशे के कारण, सेलिब्रिटीज लगातार सुर्खियों में रहते हैं। उनके एक-एक काम पर फैंस की नजर रहती हैं और इसमें शादी तो बेहद अहम है। हाल ही में गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

कथित तौर पर 26 अक्टूबर को शादी करने वाली यह जोड़ी कई कारणों से चर्चा में है। कपल के गाने 'नेहु दा व्याह' तो सुर्खियों में है ही लेकिन खास तौर पर लोगों की नजर उनकी शादी पर है। नेहा जहां 32 साल की हैं, वहीं रोहनप्रीत 25 साल के हैं। 7 साल की उम्र के फासले की फैंस के बीच भी काफी चर्चा है। खैर, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर ध्यान न देते हुए जोड़ी एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधने जा रही है।

लेकिन नेहा और रोहनप्रीत एकमात्र ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिनके बीच उम्र का एक बड़ा फासला है। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास से लेकर अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन सहित अन्य कई सेलेब्स भी इसी वजह से सुर्खियों में रहे हैं। एक नजर ऐसी ही कुछ शादीशुदा जोड़ियों पर।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस:

प्रियंका और निक साल 2018 में भव्य शादी समारोह में बंधन में बंधे थे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है - प्रियंका 37 साल की हैं जबकि निक 27 साल के हैं। हालांकि, यह जोड़ी कभी भी अपने उम्र के अंतर के बारे में कतराई नहीं और इसे पूरी तरह बिना कोई परेशानी स्वीकार किया।

अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन:

अंकिता और मिलिंद के बीच, 26 साल का बहुत बड़ा उम्र का अंतर है। दोनों अक्सर ट्रोल का मजाक में जवाब देते हुए इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान:

आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक करीना और सैफ एक दूसरे का साथ निभाने और रिश्ते को लगातार नया मुकाम देने में कभी असफल नहीं हुए। अब उनकी शादी को 8 साल हो चुके हैं, दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। तैमूर के बाद दोनों एक और बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर:

जब शाहिद 2015 में मीरा के साथ शादी के बंधन में बंधे, तो फैंस एक खूबसूरत शादी समारोह के गवाह बने थे। दोनों के बीच उम्र में 14 साल के अंतर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। दोनों एक साथ दो बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं, जिनके नाम- मीशा और ज़ैन हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर:

भले ही आलिया और रणबीर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उनकी शादी को लेकर अफवाहें तेज हैं और दोनों कभी भी पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। रणबीर आलिया से 10 साल बड़े हैं। सोशल मीडिया ट्रोल के बावजूद इस जोड़ी ने कभी भी सार्वजनिक साक्षात्कार या किसी और तरीके से उम्र के अंतर के बारे में बात नहीं की है और ना ही ऐसा कभी जाहिर होने दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।