लाइव टीवी

83 Film: कृष्णमचारी श्रीकांत का रोल निभाएगा साउथ का ये एक्टर, रणवीर सिंह ने शेयर किया First Look

Updated Jan 12, 2020 | 14:24 IST

83 Film First Look: 1983 विश्वकप जीत की कहानी इस साल पर्द पर आएगी। फिल्म 83 से किरदारों के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। इस वर्ल्ड कप के ओपनिंग बैट्समैन श्रीकांत का रोल निभा रहे जीवा का फर्स्ट लुक जारी हो गयाहै।

Loading ...
Srikant
मुख्य बातें
  • 83 फिल्म से कृष्णमचारी श्रीकांत का किरदार निभा रहे एक्टर जीवा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
  • रणवीर सिंह ने साउथ एक्टर जीवा का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
  • 83 से इससे पहले सुनील गावस्कर का फर्स्ट लुक सामने आया था।

मुंबई. रणवीर सिंह की फिल्म 83 साल 2020 की मच अवेटेड फिल्मों से एक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब बाकी किरदारों के फर्स्ट लुक से पर्दा उठने लग गया है। सुनील गावस्कर के बाद कृष्णमचारी श्रीकांत का किरदार निभा रहे एक्टर जीवा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

रणवीर सिंह ने साउथ एक्टर जीवा का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह ने लिखा- ये हैं चीका माचा। साउथ इंडिया के स्ट्रोकप्ले सेंसेशन। आपके सामने पेश है कृष्णमचारी श्रीकांत के किरदार में जीवा। 

गौरतलब है कि कृष्णमचारी श्रीकांत का ड्रेसिंग रूम में निकनेम चीका था। 1983 वर्ल्ड कप में कृष्णमचारी श्रीकांत भारत के ओपनिंग बैट्समैन थे। वह सुनील गावस्कर के साथ मिलकर पारी की शुरुआत किया करते थे।

ऐसा था ताहिर राज भसीन का पोस्टर 
फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार निभा रहे ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस लुक में ताहिर लिटिल मास्टर की तरह स्ट्रेट ड्राइव लगाते नजर आ रहे हैं। अपने रोल को लेकर ताहिर ने बताया, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू और फिटनेस कोच राजीव मेहरा ने बॉडी लैंग्वेज को सही करने के लिए मेरे साथ 6 महीने काम किया है। ताहिर इससे पहले फिल्म छिछोरे में भी नजर आ चुके हैं। 
         


10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभाने वाली हैं। 83 में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल निभा रहे हैं। 

 जतिन सरना इस फिल्म में यशपाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। धैर्य कारवा रवि शास्त्री, अदिनाथ कोठारे दिलीप वेंगसरकर, बोमन ईरानी फारूख इंजीनियर, निशांत दहिया रौजर बिन्नी, साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ, साहिल खट्टर- सैयद किरमानी  और एमि वर्क बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभा रहे हैं।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।