लाइव टीवी

पिता कृष्णराज राय से पूछकर ही ऐश्वर्या राय ने अभिषेक को कहा था हां, शादी के बाद भी सुलझाते थे झगड़े

Updated Nov 21, 2020 | 11:02 IST

Aishwarya Rai Father Birthday: ऐश्वर्या राय ने अपने पिता कृष्णराज राय के बर्थडे पर खास पोस्ट लिखा है। ऐश हमेशा से ही अपने पापा की करीब रही हैं। अभिषेक बच्चन से शादी से पहले उन्होंने अपने पिता से सलाह ली थी।

Loading ...
Aishwarya Rai Bachchan family
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का आज बर्थडे है।
  • ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब थीं।
  • अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय ने अपने पिता से सलाह ली थी।

मुंबई. ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का आज बर्थडे है। इस मौके पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपने मरहूम पिता के लिए पोस्ट लिखा है। ऐश्वर्या अपने पिता के बेहद करीब थीं। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी के लिए भी पिता से पूछने के बाद ही हां कहा था। 

इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय अभिषेक से दो साल बड़ी थीं। इसके अलावा प्रोफेशन में भी ऐश्वर्या सीनियर थीं। वहीं, ऐश अभिषेक से ज्यादा पॉपुलर भी थीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के दौरान ये सभी चीजों पर चर्चा हुई थीं। ऐश्वर्या राय की मम्मी दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर आशंकित भी थीं। लेकिन, ऐश के पिता ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दी। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने हां कहा।

शादी के बाद भी देते थे सलाह 
ऐश्वर्या राय के पिता शादी के बाद भी उन्हें सलाह देते थे। हर रिश्ते की तरह ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में उतार चढ़ाव आए थे। दोनों के बीच कई बार छोटे-मोटे विवाद भी हुए थे। इस दौरान ऐश के पिता ने उनकी मदद की थी।

ऐश्वर्या राय मुश्किल के वक्त में हमेशा अपने पिता को ही याद करती हैं। शादी के अलावा ऐश्वर्या अपनी टीनएज की समस्या, करियर के फैसले और अपनी फाइनेंशियल च्वाइस में भी मदद करते थे।

बर्थडे पर ऐसे किया याद
ऐश्वर्या राय ने पिता के बर्थडे पर उनकी एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ ऐश ने लिखा, 'हैपी बर्थडे डैडी- अज्जा। हमारे मुस्कुराते हुए फरिश्ते। हम आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे।'

अभिषेक बच्चन ने भी अपने ससुरजी की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डैड, मिस यू।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन लूडो फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा वह बिग बुल और बॉब बिस्वास में काम करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।