लाइव टीवी

Aishwarya Rai first look:महारानी से कम नहीं लग रही हैं ऐश्वर्या राय, पोन्नियिन सेलवन से सामने आया फर्स्ट लुक

Updated Aug 24, 2021 | 19:10 IST

Aishwarya Rai Look Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट पर से ऐश्वर्या राय का पहला लुक सामने आया है।

Loading ...
Aishwarya Rai Bachchan
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली हैं।
  • फिल्म के सेट से ऐश्वर्या राय का लुक सामने आया है।
  • फिल्म में ऐश्वर्या राय का डबल रोल है।

मुंबई. ऐश्वर्या राय अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए लगभग तीन साल बाद ऐश्वर्या बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म के सेट पर से ऐश्वर्या राय की पहली फोटो सामने आई है। 

ऐश्वर्या राय ने रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। इसमें वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। ऐश्वर्या राय ने ज्वेलिरी में नेकलेस, चूड़ियां, बड़े इयरिंग्स, मांग टीका से अपना लुक कंप्लीट किया है। ऐश्वर्या राय पंखे से अपने चेहरे पर हवा कर रही हैं। ऐश्वर्या राय के सामने एक बड़ा माइक रखा हुआ है। वहीं, उनके आस-पास पूरी टीम नजर आ रही हैं। 

फिल्म में होगा डबल रोल   
पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय का डबल रोल होने वाला है। फिल्म में वह नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ निकली थीं। इस दौरान उनके पति अभिषेक बच्चन भी उन्हें छोड़ने के लिए आए थे। अभिषेक बच्चन के हाथ में प्लास्टर  बंधा हुआ था। 

मणिरत्नम के साथ तीसरी फिल्म
पोन्नियिन सेलवन को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। मणिरत्नम राय के साथ ऐश्वर्या की ये तीसरी फिल्म है। मणरित्नम के साथ इससे पहले वह रावण और गुरू में काम कर चुकी हैं। दोनों फिल्मों में ही उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। 

ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट राज कुमार राव और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में खास कमाई नहीं की थी।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।